ETV Bharat / bharat

Congress Files : भाजपा ने शुरू किया वीडियो कैंपेन, बोली- कांग्रेस ने जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे

author img

By

Published : Apr 2, 2023, 3:17 PM IST

Updated : Apr 2, 2023, 5:13 PM IST

कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थम नहीं रहा है. अडाणी मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा तो भाजपा ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान का भ्रष्टाचार उजागर कर पलटवार किया है. भाजपा ने वीडियो के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है.

BJP releases first episode of Congress Files
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर हमले का नया दौर शुरू करते हुए रविवार को 'कांग्रेस फाइल्स' (Congress Files) नाम से एक वीडियो कैंपेन शुरू किया (BJP releases first episode of Congress Files). बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड देखिए कांग्रेस के राज में कैसे एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते गए.'

  • Congress Files के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए… pic.twitter.com/vAZ7BDZtFi

    — BJP (@BJP4India) April 2, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार' शीर्षक वाले वीडियो संदेश में भाजपा ने कहा, 'कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं. उस पैसे का उपयोग सुरक्षा और विकास क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था.'

वीडियो संदेश में कहा गया, 'इतनी राशि से 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल जेट बनाए या खरीदे जा सकते थे, 1000 मंगल मिशन हो सकते थे, लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया.' बीजेपी ने 2004 से 2014 के कांग्रेस के कार्यकाल को 'खोया हुआ दशक' करार दिया.

बीजेपी ने वीडियो में कहा, 'पूरे 70 साल को एक तरफ रखकर, अगर हम केवल 2004-14 के पिछले कार्यकाल को देखें, तो यह एक 'खोया हुआ दशक' था.' भाजपा ने आरोप लगाया कि 'इस दौरान सरकार का नेतृत्व मनमोहन सिंह कर रहे थे, जिन्होंने अपने शासन में होने वाले सभी भ्रष्टाचारों पर आंखें मूंद लीं. उन दिनों अखबार भ्रष्टाचार की खबरों से भरे रहते थे, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था.'

वीडियो में कहा गया है कि '1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली के साथ हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की घूस, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के लिए 12 करोड़ रुपये की घूस.'

वीडियो संदेश के अंत में बीजेपी ने कहा, 'यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की केवल झांकी है, फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है.' इससे पहले कांग्रेस ने भी अडाणी मुद्दे पर भाजपा पर हमला किया था, और 'हम अडाणी के हैं कौन' अभियान के तहत सवालों के कई सेट जारी किए थे. कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने विभिन्न परियोजनाओं में अडाणी समूह को 'एकाधिकार' दिया.

पढ़ें- Rahul to challenge verdict : कल गुजरात पहुंचेंगे राहुल गांधी, फैसले को देंगे चुनौती

(ANI)

Last Updated : Apr 2, 2023, 5:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.