ETV Bharat / bharat

साध्वी प्रज्ञा ने पीसी शर्मा को दी धर्म बदलने की नसीहत तो दिग्विजय को बताया भ्रष्टाचार का महारथी

author img

By

Published : Jun 21, 2021, 10:10 PM IST

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को जहां धर्म बदलने की नसीहत दी है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का महारथी बता दिया.

साध्वी प्रज्ञा
साध्वी प्रज्ञा

भोपाल : भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को भोपाल में योग कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पीसी शर्मा को धर्म परिवर्तन की नसीहत दे डाली, वहीं दिग्विजय सिंह को भ्रष्टाचार का महारथी बताया है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने गोमूत्र लेने की बात कही थी तो पीसी शर्मा ने एक पत्र और बोतल में गोमूत्र भरकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को भेजा था, शायद उन्हें विभागों की जानकारी ही नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की जगह गोमूत्र आयुष मंत्रालय को भेजा जाना था, जहां गौमूत्र का महत्व उन्हें मालूम पड़ता.

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना.

'शर्मा के आगे कुछ और जोड़ लें'

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि पीसी शर्मा ने सनातन धर्म का अपमान किया है, उन्हें अपने नाम के आग शर्मा नहीं, बल्कि कुछ और लगा लेना चाहिए. उन्होंने पीसी शर्मा को धर्म बदलने तक की नसीहत दे डाली.

रोजाना गोमूत्र लेती हूं, कोरोना नहीं हो सकता : सांसद साध्वी प्रज्ञा

साध्वी ने दिग्विजय सिंह को बताया भ्रष्टाचारी

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के महारथी हैं. उनके 10 साल के शासनकाल में सड़क, बिजली और पानी के लिए आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी, जो अब भाजपा के शासन में दूर हुआ है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.