ETV Bharat / bharat

झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन, राहुल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

author img

By

Published : May 24, 2020, 5:25 PM IST

Updated : May 24, 2020, 11:44 PM IST

NAT-HN-Senior JH Congress leader Rajendra Singh passed away in delhi-24-05-2020-Desk
झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन

16:41 May 24

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन

Senior Congress leader Rajendra Singh passed away
राहुल गांधी का ट्वीट

रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन दिल्ली में हो गया. वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था. राजेंद्र सिंह के निधन के बाद कई नेताओं ट्वीट कर शोक जताया है.

राजेंद्र सिंह झारखंड के बड़े नेता माने जाते थे. उनके निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा है कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राजेंद्र सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि उनके निधन की खबर सुनकर आहत हूं, झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खोया है.

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वरिष्ठ नेता और विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राजेंद्र जी एक मृदुभाषी बड़े नेता थे. उनके निधन से झारखंड को बड़ा नुकसान हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

राजेंद्र सिंह के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि राजेंद्र सिंह का निधन राजनीतिक गलियारों के लिए बड़ी क्षति है.

राजेंद्र सिंह का निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. वह कई सालों से राजनीति में सक्रिय थे. मजदूर वर्ग के लिए वो हमेशा संघर्षरत रहते थे.

Last Updated : May 24, 2020, 11:44 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.