ETV Bharat / bharat

वंदे भारत मिशन फेज 3 : मिस्र से 235 भारतीय स्वदेश वापस आए

author img

By

Published : Jun 16, 2020, 8:37 AM IST

वंदे भारत मिशन के तहत मिस्र से 235 भारतीयों को वापस लाया गया. मिस्र स्थित भारतीय दूतावास ने सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की और मिस्र के विदेश मंत्रालय को ट्विट कर धन्यवाद किया. पढ़ें पूरी खबर...

वंदे भारत मिशन
वंदे भारत मिशन

काहिरा (मिस्र) : वंदे भारत मिशन के तहत मिस्र के काहिरा से 235 भारतीयों को वापस अपने देश लाया गया. एक उड़ान सोमवार को मुंबई और कोच्चि के लिए रवाना हुई और देर रात यहां पहुंची.

मिस्र में स्थित भारतीय दूतावास ने सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की और मिस्र के विदेश मंत्रालय को ट्विट कर धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, 'वंदे भारत मिशन के तहत काहिरा से दूसरी उड़ान मुंबई और कोचीन के लिए रवाना हुई, इस विमान में 235 यात्रियों के साथ तीन बच्चे भी शामिल हैं.'

बता दें कि वंदे भारत मिशन भारत सरकार की पहल है जो दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू की गई है. कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत 29,034 प्रवासी श्रमिकों सहित कुल 1,65,375 लोग वापस लाए जा चुके हैं.

पढ़ें-वंदे भारत मिशन : कतर-नाइजीरिया-श्रीलंका से स्वदेश लौट रहे भारतीय

गौरतलब है, वंदे भारत मिशन का पहला चरण सात मई को शुरू हुआ था और इसका दूसरा चरण 16 मई को शुरू हुआ. वहीं वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण 11 जून से शुरू हुआ है, जो 30 जून तक जारी रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.