Priyanka in Bastar : प्रियंका गांधी ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, छत्तीसगढ़ की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद - प्रियंका गांधी ने मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/640-480-18242607-thumbnail-16x9-l.jpg)
जगदलपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंची हैं. दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी सीधे जगदलपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुंची. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ प्रियंका गांधी ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका बस्तर के झीरम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद स्मारक पहुंची. जिसके बाद प्रियंका ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुई. यहां प्रियंका गांधी आम सभा को संबोधित करेंगी. 'भरोसे का सम्मेलन' में बड़ी संख्या में बस्तर संभाग से महिलाएं सम्मेलन शामिल होने पहुंची हैं.
TAGGED:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल