मनेन्द्रगढ़ में किसान जोड़ो सम्मान पद यात्रा, कांग्रेस को किसान हितैषी पार्टी बताया गया - रामविलास साहू
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-17011054-thumbnail-3x2-img.jpg)
किसान जोड़ो सम्मान पद यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू अपने एक दिवसीय दौरे पर मनेन्द्रगढ़ पहुंचे. छत्तीसगढ़ में चल रहा किसान जोड़ो सम्मान यात्रा आज मनेन्द्रगढ़ पहुँचा. मनेन्द्रगढ़ स्थित सांस्कृतिक भवन में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा के तहत आयोजन किया गया. जहां विधानसभा भरतपुर सोनहत व मनेन्द्रगढ़ के किसान मौजूद रहे. इसके साथ ही साथ आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा "छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसानों का लगभग ग्यारह हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ. कांग्रेस की सरकार किसान हितैषी पार्टी है. कांग्रेस सरकार किसान मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है."
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:33 PM IST