दुर्ग में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा, अहिवारा से कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा ! - जगतगुरू गुरू रूद्रकुमार
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-16067991-thumbnail-3x2-samp.jpg)
दुर्ग के अहिवारा से भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत हुई. कांग्रेस की यह यात्रा भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुरू की गई है. ग्राम देउरझाल से आज की पदयात्रा की शुरुआत हुई. छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार अहिवारा विधानसभा के विधायक व पीएचई मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जगतगुरू गुरू रूद्रकुमार के नेतृत्व मे देवरझाल से नंदिनी खुंदिनी पथरिया मेडेसरा होते हुए नंदकटठी तक पदयात्रा की अगुवाई की. दिन भर बरसते पानी में भीगकर मंत्री जी यात्रा करते रहे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशप्रेम की भावना से गुरुजी के साथ यात्रा किया.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST