ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें @11AM

author img

By

Published : Jul 23, 2021, 11:06 AM IST

कांकेर के बारदेवरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 लोगों को ट्रक ने कुचला. वहीं दूसरी घटना में बस की चपेट में आकर कंडक्टर की भी मौत हो गई. ड्राइवर बस को पीछे ले रहा था, जब ये हादसा हुआ. बस के ठीक पीछे ही कंडक्टर खड़ा था. आज हादसे में कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है. इधर रायपुर में गुरुवार को महिला अंजली की सूझबूझ की बदौलत बदमाश पकड़े गए. गायत्री नगर में रहने वाली अंजली ने घर में घुसे बदमाशों को पकड़वाया. पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की. जिसके बाद बदमाशों के 6 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़िए सुबह 11 बजे तक की बड़ी खबरें..

top ten 11 am
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

  1. 5 लोगों की गई जान, ग्रामीणों में आक्रोश

कांकेर में मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को ट्रक ने रौंदा, दूसरी घटना में कंडक्टर की मौत

2. मिशन 2023

मिशन 2023 की चुनावी तैयारी: कांग्रेस ने बनाई बूथ प्रबंधन समितियां, 40 नेताओं को मिला जिम्मा

3. अनोखे अंदाज में विरोध

पेगासस जासूसी मामला: कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में मोदी सरकार पर साधा निशाना

4. डकैती की कोशिश

रायपुर में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश, महिला की सूझबूझ से पकड़े गए बदमाश

5. बस्तर में बढ़ी आपराधिक वारदात

बस्तर में बढ़ रहे लूट और ठगी के मामले, 2018 से अब तक घटी 18 बड़ी घटनाएं

6. टीएस सिंहदेव का बयान

राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए: टीएस सिंहदेव

7. नक्सली ने किया सरेंडर

एक लाख के इनामी नक्सली का आत्मसमर्पण, लोन वर्राटु अभियान से था प्रभावित

8. किसानों की चिंता

जरूरत के समय रूठे बादल, ठीक समय पर नहीं हुई बारिश तो फसल होगी बर्बाद

9. आत्मदाह की चेतावनी

बेटे के कातिलों को सजा दिलाने के लिए भटक रही मां, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

10. आज का राशिफल

Horoscope today 23 July 2021 राशिफल : मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुम्भ, मीन राशि वालों के साथ है भाग्य

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.