ETV Bharat / state

550वें प्रकाश पर्व पर 24 घंटे सजा रहा गुरुवाणी कीर्तन का दरबार

author img

By

Published : Nov 17, 2019, 8:35 PM IST

Updated : Nov 17, 2019, 11:50 PM IST

550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रायपुर के जोरा स्थित प्रांगण में प्रदेश स्तरीय गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया.

गुरुवाणी कीर्तन से सजा रहा दरबार

रायपुर : गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती पर प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया. इस मौके पर रायपुर में चार दिवसीय विशाल प्रदेश स्तरीय कीर्तन का आयोजन किया गया है. यह आयोजन रायपुर के कृषि महाविद्यालय के सामने जोरा स्थित प्रांगण में हो रहा है.

550वें प्रकाश पर्व पर 24 घंटे सजा रहा गुरुवाणी कीर्तन का दरबार

इस आयोजन में देश के प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी कीर्तन गायन की प्रस्तुती दी जा रही है. रविवार को भी सुबह 6 बजे से गुरुवाणी कीर्तन के संगीत का गायन शुरू हुआ जो सोमवार की सुबह 6 बजे तक चलेगा.

छत्तीसगढ़ का यह पहला आयोजन है जिसमें पटना साहिब से ज्ञानी रणजीत सिंह जी और सचखंड साहिब, नांदेड़ से बाबा राम सिंह जी के पावन सानिध्य कीर्तन दरबार सजाया गया. यह कीर्तन 24 घंटे तक चलेगा.

पढ़ें :अभनपुर में कठपुतली नाटक का मंचन, दिखाई 'मोहन से महात्मा' की कहानी

बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

गुरुवाणी कीर्तन सुनने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. आयोजन में सिख समाज के लोग ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग शामिल हो रहे है.

Intro:गुरुनानक देव के 550वी प्रकाश दिवस के उपलक्ष में राजधानी रायपुर के कृषि महाविद्यालय के सामने जोरा स्थित प्रांगण के चार दिवसीय विशाल प्रदेश स्तरीय कीर्तन आयोजन किया गया है इस आयोजन में देश के प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक गुरुवाणी कीर्तन गायन का सिलसिला लगातार चलता रहा है और आज भी सुबह 6:00 बजे से गुरुवाणी कीर्तन के संगीत मधुर गायन के विशेष दीवान सजेगा जो कि कल सुबह 6:00 बजे तक लगातार चलेगा।

Body:पूरे छत्तीसगढ़ का यह पहला ऐसा आयोजन है जिसमें पटना साहिब से ज्ञानी रणजीत सिंघजी और सचखंड साहिब नादेड से बाबा राम सिंघजी इन दो सिंध साईं बानो के पावन सानिध्य में 24 घंटे तक गुरुवाणी कीर्तन का दरबार सजाया जा रहा है।

Conclusion:इस गुरुवाणी कीर्तन को सुनने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और पंडालों में खचाखच भीड़ नजर आ रही है। इस गुरुवाणी कीर्तन को सुनने के लिए सिर्फ सीख ही नहीं बल्कि सभी धर्म वह रिलीजन के लोग यहां आ रहे हैं जिससे इसे मिनी भारत भी कहा जा सकता है।

बाइट :- गुरविंदर सिंह ( आयोजक समिति मेंबर)

Last Updated : Nov 17, 2019, 11:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.