thumbnail

Sawan Mahotsav: बिहार महिला उद्योग संघ ने मनाया सावन महोत्सव, भोजपुरी गानों पर झूमी महिलाएं

By

Published : Aug 12, 2023, 7:28 PM IST

पटना: सावन के पावन महीना चल रहा है और यह महीना भोलेनाथ को समर्पित है. इस महीने में अलग-अलग महिला संगठनों के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार महिला उद्योग संघ ने उद्यमी सखी सावन महोत्सव सह प्रदर्शनी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया. सावन महोत्सव में महिला उद्योग संघ से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में सज धजकर गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया. महिलाओं ने एक-एक करके भोजपुरी से लेकर हिंदी गानों पर धमाल मचाया. वहीं कई महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया. सावन महोत्सव में उद्यमी महिलाओं ने हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें शामिल महिलाओं ने खरीदारी भी की. वहीं पकवान का भी महिला ने जमकर लुफ्त उठाया. इस दौरान महोत्सव में शामिल सदस्य रिचा राजपूत ने कहा कि सावन का महीना ही सेलिब्रेशन का होता है. महिलाएं इस भीड़ भाड़ की दुनिया में अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं इसलिए सावन महोत्सव ऐसा महोत्सव है जिसमें एक मंच पर एक जगह पर तमाम महिलाएं एकत्रित होकर उत्सव के रूप में इसे मनाती हैं.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.