Rahul Gandhi padyatra anniversary: बिहार कांग्रेस के नेताओं ने निकाली पदयात्रा, कार्यकर्ताओं में उत्साह - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Sep 7, 2023, 11:00 PM IST

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज के दिन कन्याकुमारी से पदयात्रा की शुरुआत की थी. यात्रा के 1 साल पूरे हो गए पदयात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी उत्साहित दिखी. बिहार प्रदेश कांग्रेस का भी उत्साह देखने को मिला. बिहार के तमाम जिलों में पदयात्रा का आयोजन किया गया. राजधानी पटना में भी बिहार कांग्रेस के तमाम कद्दावर नेता सड़कों पर उतरे. प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए. यात्रा की शुरुआत पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से हुई जो सदाकत आश्रम जाकर खत्म हुई. कांग्रेस पार्टी के तमाम विधायक और विधान पार्षद पदयात्रा में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की पद यात्रा को 1 साल पूरे हो गए. 1 साल पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत जल्द होने वाली है. दूसरे चरण की यात्रा से देश में बदलाव होंगे. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.