ETV Bharat / state

सारण में भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव का होगा आयोजन, अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी भी लेंगे हिस्सा - भोजपुरी को पहचान दिलाने का काम

भिखारी ठाकुर रंगमंडल प्रशिक्षण और शोध केंद्र के निदेशक जैनेंद्र दोस्त ने इस रंग महोत्सव के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोक कवि भिखारी ठाकुर को समर्पित चौथे रंग महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 28 और 29 जनवरी को शहर के एकता भवन में किया जाएगा.

saran
भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव
author img

By

Published : Jan 23, 2020, 8:12 PM IST

सारण: छपरा में भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें सारण वासियों का मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही अपनी लोक संस्कृति को भी नजदीक से देखने का मौका मिलेगा.

देश विदेश में छोड़ी अमिट छाप
भोजपुरी लोकनृत्य नाटक और संगीत के माध्यम से लोककवि भिखारी ठाकुर ने राज्य ही नहीं बल्कि देश विदेश तक अपनी अमिट छाप छोड़ी थी. वो नाटकों के माध्यम से समाज में व्याप्त विभिन्न बुराईयों, महिला उत्पीड़न, बाल-विवाह, बेटी बचाओ, विधवा विलाप, भाई विरोध, विदेशिया का मंचन कर विरोध करते हुए भोजपुरी को पहचान दिलाने का काम कर चुके हैं.

saran
जानकारी देते जैनेंद्र दोस्त

28 और 29 जनवरी को रंग महोत्सव का आयोजन
भिखारी ठाकुर रंगमंडल प्रशिक्षण और शोध केंद्र के निदेशक जैनेंद्र दोस्त ने इस रंग महोत्सव के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोक कवि भिखारी ठाकुर को समर्पित चौथे रंग महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 28 और 29 जनवरी को शहर के एकता भवन में किया जाएगा.

सारण में होगा भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के रंगकर्मी लेंगे हिस्सा
इस आयोजन में राज्य के कई कलाकारों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन रंगकर्मी और श्रीलंका से भी 12 सदस्यीय टीम को प्रस्तुति देने के लिए शामिल किया गया है. वहीं, स्थानीय लोक कलाकारों के साथ ही तिगोला गायन में दूरदर्शन के मशहूर गायक उदय नारायण सिंह और रामेश्वर गोप भी इसमें शामिल होंगे.

Intro:Anchor:-भोजपुरी लोकनृत्य नाटक व गीत संगीत के माध्यम से राज्य ही नहीं बल्कि देश विदेशों तक अपनी अमिट छाप छोड़ने वालें लोककवि भिखारी ठाकुर ने अपने नाटकों के माध्यम से समाज में ब्याप्त विभिन्न बुराइयों, महिला उत्पीड़न, बाल-विवाह, बेटी बेचवा, विधवा विलाप, भाई विरोध, विदेशिया का मंचन कर सामाजिक स्तर पर उन सभी का पुरजोर तऱीके से विरोध करते हुए जनजागरण अभियान छेड़ कर भोजपुरी की पहचान दिलाने का काम कर चुके हैं.

Body:भिखारी ठाकुर के नाम पर भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव का आयोजन छपरा में किया जा रहा है जो सारण वासियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ अपनी लोक संस्कृति को भी नजदीक से देखने का मौका होगा.

कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार से संबद्ध भिखारी ठाकुर रंगमंडल प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के निदेशक व ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी जैनेन्द्र दोस्त ने ईटीवी भारत के साथ खास बातचीत में कहा कि सारण की ऐतिहासिक धरती पर लोककवि भिखारी ठाकुर को समर्पित चौथा भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 28 व 29 जनवरी को शहर के एकता भवन में किया गया हैं.

byte to byte:-
जैनेन्द्र दोस्त, ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी सह संयोजक, भिखारी ठाकुर रंग महोत्सव, सारण
धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी, ईटीवी भारत, सारण

Conclusion:मालूम हो कि इस आयोजन में राज्य के कई हिस्सों के कलाकारों के साथ ही अंतरास्ट्रीय स्तर के नामचीन रंगकर्मी व श्रीलंका से भी 12 सदस्यीय टीम को अपनी लोक कला की प्रस्तुति देने के लिए शामिल किया गया है. वही संगीत नाटक अकादमी दिल्ली से संबद्ध रखने वाले युवा कलाकार मनु यादव उत्तर प्रदेश की मशहूर लोकगायन बिरहा की प्रस्तुति तो अकादमी से ही सरिता साज जो देश व विदेशो में अपनी प्रस्तुति देकर पहचान बनाई है स्थानीय लोककलाकारों के साथ तिगोला गायन में दूरदर्शन के मशहूर गायक उदय नारायण सिंह व रामेश्वर गोप को टक्कर देंगी.

इस प्रेस वार्ता के दौरान जैनेन्द्र दोस्त, रेडियो जॉकी अभिषेक अरुण, सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार व युवा रंगकर्मी रंजीत भोजपुरिया मौजूद रहे.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.