ETV Bharat / state

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिस्र में आयोजित अफ्रीकी देशों के सांसदों के सम्मेलन में हुए शरीक - पटना लेटेस्ट न्यूज

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मिस्र में आयोजित अफ्रीकी देशों के सांसदों के सम्मेलन में शरीक हुए. जहां गैर परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी. संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को मिस्र की राजधानी काहिरा होते हुए लक्सर पहुंच गया हूं.

संजय जायसवाल
संजय जायसवाल
author img

By

Published : Nov 4, 2022, 11:12 PM IST

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल शुक्रवार को मिस्र में आयोजित अफ्रीकी देशों के सांसदों के सम्मेलन में शरीक हुए. इस दौरान दिए अपने वक्तव्य में उन्होंने अफ्रीका महादेश के विभिन्न देशों के सांसदों को भारत द्वारा गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को मिस्र की राजधानी काहिरा होते हुए लक्सर पहुंच गया हूं.

अफ्रीकी देशों के सांसदों का सम्मेलन: संजय जायसवाल ने कहा कि यहां अफ्रीकी देशों के सांसदों का सम्मेलन है. उन्होंने लिखा कि क्लाइमेट पार्लियामेंट के साउथ एशियन प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष होने के नाते मैं यहां उपस्थित हूं. अपने वक्तव्य के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि इनके समक्ष भारत गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों में क्या कर रहा है इसके बारे में सभी को बताया. उन्होंने कहा कि सभी अफ्रीकी देशों के सांसदों ने भारत द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी में किए जा रहे कार्यों के प्रति काफी प्रभावित हैं.

'प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जितने प्रशंसक भारत में हैं उतने ही प्रशंसक यहां भी हैं. जो अफ्रीकी सांसदों में देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री के प्रशंसक उनके द्वारा भारत में किए जा रहे कार्यों की तारीफ कर रहे हैं.' - संजय जायसवाल, बिहार बीजेपी अध्यक्ष

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.