ETV Bharat / state

रघुवंश प्रसाद ने महिला अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा- कोई सुरक्षित नहीं

author img

By

Published : Dec 7, 2019, 1:12 PM IST

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. लोग बेरोजगारी की वजह से पलायन कर रहे हैं. किसान भी परेशान हैं. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में केंद्र और राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी. दोनों के खिलाफ इन मुद्दों पर आंदोलन चलाया जाएगा.

patna
रघुवंश प्रसाद सिंह

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता का हाल बेहाल है. बात चाहे बढ़ते अपराध की हो या फिर बेरोजगारी की, लोग आये दिन इसकी चंगुल में फंस रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. लोग बेरोजगारी की वजह से पलायन कर रहे हैं. किसान भी परेशान हैं. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में केंद्र और राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी. दोनों के खिलाफ इन मुद्दों पर आंदोलन चलाया जाएगा.

बयान देते राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह

'ब्यूरोक्रेट्स की तरह काम करना ठीक नहीं'
रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स की तरह राजद में काम करना ठीक नहीं है. राजद की पूंजी कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता के बदौलत ही राष्ट्रीय जनता दल है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे राजद प्रदेश अध्यक्ष की नीति में सुधार आ रहा है.

ये भी पढ़े- सुशील मोदी ने आंखों पर पट्टी बांध निकाली जागरुकता रैली, नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

जगदानंद सिंह पर निशाना
इससे पहले भी रघुवंश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा था. अब एक बार फिर उन्होंने ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है. बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह झारखंड के लिए रवाना हुए हैं, जहां वो कोडरमा सहित कई जगहों पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

Intro:एंकर राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में सभी बेहाल हैं महिलाओं की सुरक्षा की बात अगर आप कीजिए बड़े उद्योग धंधे की बात कीजिए मजदूर की बात कीजिए की किसान की बात कीजिए लगभग सभी वर्ग के लोग परेशान हैं और बिहार में तो किसान बुरी तरह से परेशान हैंअभी तक धान की खरीद नही सुरु हुई है राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी निश्चित तौर पर हम लोग निर्णय लेंगे कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों के खिलाफ इन मुद्दे पर आंदोलन चलाया जाए और सरकार को गद्दी से उतारा जाए

Body: रघुवंश प्रसाद सिंह ने नए राजद के प्रदेश अध्यक्ष के कार्य प्रणाली पर भी निशाना साधा और कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स के तरह राजद में काम करना ठीक नहीं है राजद की पूँजी कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता के बदौलत ही राष्ट्रीय जनता दल पार्टी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब धीरे-धीरे राजद प्रदेश अध्यक्ष की नीति में सुधार आ रहा है इससे पहले भी रघुवंश प्रसाद सिंह ने प्रदेश कार्यालय के कार्यकर्ताओं के शिकायत के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कार्यप्रणाली पर निशाना साधा था आज एक बार फिर से रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है रघुवंश प्रसाद सिंह आज झारखंड के विधानसभा क्षेत्र के प्रचार के लिए रवाना हुए हैं जहां वह कोडरमा सहित कई जगह पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.