ETV Bharat / state

पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य की मांग- वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम से शुरू हो स्कॉलरशिप

author img

By

Published : Nov 14, 2019, 7:39 PM IST

प्रो. कृष्ण चन्द्र सिन्हा ने कहा कि जरा सी चूक से वशिष्ठ नारायण सिंह आइंस्टाइन की थ्योरी का आगे विश्लेषण नहीं कर पाए थे, नहीं तो आज आर्यभट्ट के बाद बिहार से दूसरे ऐतिहासिक व्यक्ति वशिष्ठ नारायण सिंह होते. उन्होंने कहा उनके जैसा दूसरा गणितज्ञ मिलना बहुत मुश्किल है.

प्रो. केसी सिन्हा ने महान गणितज्ञ को किया याद

पटना: देश के महान गणितज्ञ और जिले के साख कहे जाने वाले डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह का गुरुवार की सुबह पटना के पीएमसीएच में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरा देश शोकाकुल हो गया है. वहीं, पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र सिन्हा ने भी संवेदना प्रकट की है.

स्कॉलरशिप शुरू करने की कोशिश
प्राचार्य ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह एक विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. हमारी कोशिश है कि इनके नाम पर हम एक स्कॉलरशिप योजना शुरू करें. जिससे आने वाली पीढ़ी इन्हें जान सके कि वशिष्ठ नारायण सिंह कितने बड़े गणितज्ञ थे. साथ ही उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ने बिहार के लिए जो किया है, वो आने वाले समय में याद किया जाएगा. महान गणितज्ञ का निधन शाहबाद के साथ ही पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसको पूरा नहीं किया जा सकता.

निधन से पूरे देश में शोक की लहर
प्रो. कृष्ण चन्द्र सिन्हा ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि हम वशिष्ठ नारायण सिंह जैसी प्रतिभा का समुचित इलाज नहीं करा पाए. उन्होंने ये भी कहा कि जरा सी चूक से वो आइंस्टाइन की थ्योरी का आगे विश्लेषण नहीं कर पाए थे, नहीं तो आज आर्यभट्ट के बाद बिहार से दूसरे ऐतिहासिक व्यक्ति वशिष्ठ नारायण सिंह होते. उन्होंने कहा उनके जैसा दूसरा गणितज्ञ मिलना बहुत मुश्किल है.

Intro:पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर केसी सिन्हा ने कहा है कि वशिष्ठ नारायण सिंह एक विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके नाम पर हम एक स्कॉलरशिप शुरू करेंगे ऐसी योजना है।

Body:मशहूर गणितज्ञ प्रोफ़ेसर के सी. सिन्हा ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि हम वशिष्ठ नारायण सिंह जैसी प्रतिभा का समुचित इलाज नहीं करा पाए। उन्होंने यह भी कहा की जरा सी चूक से वह आइंस्टाइन की थ्योरी का आगे विश्लेषण नहीं कर पाए नहीं तो आर्यभट्ट के बाद बिहार से दूसरे ऐतिहासिक व्यक्ति वशिष्ठ नारायण सिंह होते। उन्होंने कहा उनके जैसा गणितज्ञ दूसरा मिलना मुश्किल है।

Conclusion:प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र सिन्हा प्राचार्य, साइंस कॉलेज
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.