ETV Bharat / state

President Bihar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना साहिब में टेकेंगी मत्था, 40 मिनट तक रुकेंगी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नीतीश ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे पर आ चुकी हैं. तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान उनके कई कार्यक्रम हैं. बुधवार शाम लगभग 4:20 बजे महामहिम पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेकेंगी. राष्ट्रपति यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगी. जानें उनका कार्यक्रम..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना साहिब में टेकेंगी मत्था

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Oct 18, 2023, 12:59 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा

पटना: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पटना की धरती पर कदम रखा है. राष्ट्रपति के बिहार दौरे से पहले से ही प्रशासन की तैयारियां जोरों पर थी. अब द्रौपदी मुर्मू के आगमन के साथ ही सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम देखने को मिल रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे.

पढ़ें- President Bihar Visit: पटना के बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, चौथे कृषि रोड मैप का किया शुभारंभ

पटना साहिब जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद द्रौपदी मुर्मू बापू सभागार के लिए रवाना हो गईं. यहां उन्होंने चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिख धर्म के दसवें गुरु दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मस्थली पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था भी टेकेंगी. शाम 4:00 बजे राष्ट्रपति, राजभवन से तख्त श्री हरमंदिर के लिए रवाना होंगी.

पटना साहिब गुरुद्वारा
पटना साहिब गुरुद्वारा

अस्त्र-शस्त्र के करेंगी दर्शन : शाम 4:20 बजे राष्ट्रपति का काफिला पटना सिटी पहुंचेगा. पटना साहिब में द्रौपदी मुर्मू लगभग 40 मिनट रुकेंगी. इस दौरान महामहिम श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज से जुड़े सभी अस्त्र-शस्त्र के दर्शन करेंगी. मंगलवार को जिला प्रशासन सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया था कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से बैठक की गई. महामहिम के कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर एक-एक चीज पर विस्तार से चर्चा की गई.

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम: राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल जिस जगह पर है, उन सभी जगह का निरीक्षण प्रशासन की ओर से पहले ही किया जा चुका है. सभी जगह सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए हैं. अशोक राजपथ, सुदर्शन पथ और गुरु गोविंद सिंह पथ के किनारे बांस की बैरिकेडिंग लगाई गई है. वहीं एनएच 30 पर तगड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.