ETV Bharat / state

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा की 16वीं पुण्यतिथि, CM ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : May 14, 2023, 2:34 PM IST

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की 16वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर सीएम ने पटना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव भी गए.

धर्मपत्नी स्व मंजू कुमारी सिन्हा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर अपनी पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. इसके बाद सीएम अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा जाकर हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में भी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने वहां अपनी मां परमेश्वरी देवी और पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको याद किया.

ये भी पढ़ें- आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- जनता में उनका विश्वास खत्म हो चुका

परिवार के लोगों ने दी श्रद्धांजलि: इस मौके पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कल्याण विगहा जाकर पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना की. वहां जाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. शिकायत पर त्वरित निष्पादन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया.

तमाम नेता रहे मौजूद: इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार मौजूद रहे.

कई अधिकारियों की रही मौजूदगी: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.