ETV Bharat / state

पटना: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलने पर भाजपा दफ्तर में जश्न

author img

By

Published : Jul 21, 2022, 5:56 PM IST

Updated : Jul 21, 2022, 7:43 PM IST

राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर दूसरे राउंड की मतगणना खत्म हो गई है. एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu) अपनी बढ़त बनाई (Draupadi Murmu Gets Lead In Presidential Election Counting) हुई हैं. वहीं, उनकी जीत भी लगभग सुनिश्चित हो गई है. जिसको लेकर पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर..

पटना बीजेपी कार्यालय में जश्न
पटना बीजेपी कार्यालय में जश्न

पटना: देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव (Presidential Election 2022) को लेकर आज मतगणना की जा रही है. देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह लगभग तय हो चुका है. द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय (Draupadi Murmu Set to Become President) माना जा रहा है. एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अजेय बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं.

ये भी पढ़ें-यशवंत सिन्हा छोड़िए.. ममता बनर्जी भी द्रौपदी मुर्मू का मानती हैं लोहा : तार किशोर प्रसाद

अनुसूचित जनजाति के लोगों ने मनाया जश्न: देश में अनुसूचित जनजाति से आने वाली महिला पहली बार राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है. अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली महिलाओं ने वाद्य यंत्र के धुन पर नृत्य किया. अनुसूचित जनजाति की पहली महिला देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं और मतगणना में बढ़त मिलने के बाद ही भाजपा नेता जीत सुनिश्चित मान रहे हैं. बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में द्रौपदी मुर्मू के जीत का जश्न मनाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

द्रौपदी मुर्मू को बिहार से बेहद लगाव: आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का बिहार से लगाव है. उन्होंने अपने भाषण के दौरान भी कहा था कि बिहार से मेरा गहरा रिश्ता है. ऐसे में बिहारी भी उन्हें सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. भाजपा दफ्तर में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और अनुसूचित जनजाति से आने वाली महिला और पुरुषों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र पर नृत्य और गायन किया.

महिलाओं का उत्साह सातवें आसमान पर: भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सत्या रानी ने बताया कि "पीएम मोदी ने एक अनुसूचित जनजाति की महिला को राष्ट्रपति बना कर पूरे महिलाओं को सम्मान दिया है और हम जैसी महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है. तहे दिल से हम नेतृत्व को धन्यवाद करते हैं." वहीं, भाजपा विधायक राम कुमार ने कहा कि "हमारे लिए यह ऐतिहासिक क्षण है और हमारे क्षेत्र से अनुसूचित जनजाति की महिलाएं आए हैं. उनके मन में भी उमंग है और अपने मनु भावना को वह नृत्य और गायन के माध्यम से प्रस्तुत कर रही हैं."

ये भी पढ़ें-यशवंत सिन्हा बनाम द्रौपदी मुर्मू: भारत के सांसदों, विधायकों ने 15वें राष्ट्रपति के लिए किया मतदान

ये भी पढ़ें-हवाई जहाज से कड़ी सुरक्षा के बीच बैलेट बॉक्स दिल्ली रवाना, मिस्टर बैलेट बॉक्स के नाम से जारी हुआ टिकट

Last Updated : Jul 21, 2022, 7:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.