पटना: जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में महिला मोर्चा के माध्यम से एक पुस्तक का विमोचन किया गया. इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया गया है.
पुस्तक में महिलाओं के कार्यों का विवरण
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा समेत कई महिला नेत्री भी मौजूद रहीं. इस पुस्तक के विमोचन के बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा ने बताया कि इस पुस्तक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम जो महिला कल्याण के लिए काम की हैं, उनकी चर्चा की गई है. इसे बुकलेट बनाकर पूरे बिहार में महिला मोर्चा लोगों के बीच बांटा जाएगा. केंद्र सरकार ने जन-धन योजना, शौचालय बनाने की योजना जैसी कई योजनाओं को महिलाओं के लिए किया है.
महिला कल्याण के लिए किया जा रहा कार्य
लाजवंती झा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार महिला कल्याण के लिए काम करती रही है. बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं के बीच वोट बैंक बनाने की तैयारी की जा रही है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से महिलाओं के लिए किए गए कार्य की चर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता महिलाओं के बीच जाकर करेंगी.