ETV Bharat / state

Bihar Politics: एक बार फिर देश की गद्दी पर बैठेंगे 'सम्राट अशोक', मंत्री आलोक मेहता ने ऐसा क्यों कहा...?

एक बार फिर सम्राट अशोक देश की गद्द पर बैठेंगे. चौकने की जरूरत नहीं है. यह सम्राट अशोक कोई और नहीं बल्कि सीएम नीतीश कुमार हैं. मंत्री आलोक मेहता ने सीएम नीतीश कुमार को आज का सम्राट अशोक बताया. कहा कि सम्राट अशोक को देश की गद्दी पर बैठाने के लिए तैयार हो जाइये. पढ़ें पूरी खबर...

author img

By

Published : Mar 29, 2023, 10:45 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat
आलोक मेहता, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार

पटनाः इस बार लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में BJP का सीधा टक्कर बिहार से है. महागठबंधन की सरकार विपक्ष को एक कर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है. महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मान रहे हैं. ऐसे में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने भी इसपर मुहर लगा दी है. पटना में सम्राट अशोक की जयंती कार्यक्रम में इसका खुलासा किया. आलोक मेहता ने सीएम नीतीश कुमार को सम्राट अशोक का दर्जा दिया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर सम्राट अशोक देश की गद्दी पर बैठेंगे.

यह भी पढ़ेंः Politics on Ashoka Jayanti: 'कुछ लोग दिल्ली से आएंगे और सम्राट अशोक को लेकर करेंगे बड़े-बड़े दावे'.. नीतीश कुमार

"आज का बंदूक और गोली बैलेट है. बैलेट में गोली से भी ज्यादा मारक क्षमता है. एक बार फिर से बिहार का बेटा आज का सम्राट अशोक (नीतीश कुमार) देश की गद्दी पर बैठेगा, इसको आपलोग सुनिश्चित करने का काम करें. इनके किए गए काम सम्राट अशोक के नक्शेकदम के अनुरूप है. सम्राट अशोक के विचारों पर चलने वाला नायक आपलोगों के सामने हैं. एक बार फिर नीतीश कुमार सम्राट अशोक इस देश का शासक बने." - आलोक मेहता, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार

नीतीश कुमार की जमकर तारीफः कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक मेहता ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. साथ ही नेताओं से लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाने की अपील की. कहा कि एक बार फिर बिहार का बेटा आज का स्रमाट अशोक देश की गद्दी पर बैठे, इसके लिए पूरी ताकत से लग जाइये. हमलोगों को सम्राट अशोक के नक्शेकदम पर चलना है और देश को आगे बढ़ाना है.

नीतीश कुमार आज का सम्राट अशोकः कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर आलोक मेहता ने नीतीश कुमार की तुलना सम्राट अशोक (Nitish Kumar Samrat Ashoka) से की. कहा कि नीतीश कुमार आज का सम्राट अशोक हैं आलोक मेहता ने सम्राट अशोक क्लब के लोगों से कहा कि बुलेट से अधिक मारक आज बैलट में है. बिहार का बेटा और आज का सम्राट अशोक देश की गद्दी पर बैठे यह आप लोगों को सुनिश्चित करना होगा.

सम्राट अशोक के नक्शेकदम हैं नीतीशः मंत्री आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा ये जो भी काम कर रहे हैं. सब कुछ सम्राट अशोक के नक्शेकदम पर ही कर रहे हैं. आरजेडी मंत्री ने कहा सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध को मानने वाले केवल बिहार में ही नहीं पूरे देश में लोग हैं. देश में ऐसा माहौल बने कि फिर से सम्राट अशोक इस देश का शासक बने. आलोक मेहता ने कुशवाहा की सियासत करने को लेकर बिना नाम लिए उपेंद्र कुशवाहा पर भी निशाना साधा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.