ETV Bharat / state

मुंगेर मंडल कारा में छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

author img

By

Published : Nov 24, 2020, 8:09 PM IST

मुंगेर के मंडल कारा में छापेमारी की गई. इस दौरान खैनी, गांजा, चीलम के साथ कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया.

Munger Mandal jail
Munger Mandal jail

मुंगेर: जिले के मंडल कारा में तड़के सुबह डीएम रचना पाटिल के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान सभी वार्डों में सख्त जांच अभियान चलाया. जांच अभियान में डीएम के अलावे डीएसपी मुख्यालय सह प्रभारी एसपी सुमित कुमार, डीएसपी नंद जी प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा सहित दो दर्जन से अधिक पुलिस के जवान शामिल थे.

छापेमारी दल में शामिल सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा ने बताया कि सुबह 3:50 में डीएम के नेतृत्व में अधिकारियों का दल लगभग 30 जवानों के साथ मंडल कारा में प्रवेश किया. मंडल कारा में स्थित सभी वार्ड में सघन जांच अभियान चलाया गया. कैदियों की भी तलाशी ली गई.

आपत्तिजनक सामान बरामद
उन्होंने बताया कि तालाशी के दौरान खैनी, गांजा, चीलम के साथ कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. यह अभियान लगभग दो घंटे तक चला. जानकारी के अनुसार, यह जांच अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.