ETV Bharat / state

कटिहार में बीजेपी सदस्यों की बैठक, मंडल चुनाव पदाधिकारी और केंद्र चुनाव पदाधिकारी की हुई नियुक्ति

कटिहार चुनाव पदाधिकारी रजनीश सिंह ने कहा कि आगामी 11 से 20 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना तय है. इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारी और मंडल चुनाव पदाधिकारी को नियुक्त किया.

author img

By

Published : Sep 7, 2019, 11:34 PM IST

बैठक

कटिहार: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व कार्यशाला 2019 को लेकर कटिहार शहर के मिर्चाईबारी स्थित सामुदायिक भवन में बैठक की गई. यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में हुई. 11 से 20 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना है. इसके लिए मंडल चुनाव पदाधिकारी और केंद्र चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति की गई.

भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, विधान पार्षद प्रदेश से नियुक्त कटिहार चुनाव पदाधिकारी रजनीश सिंह, जिला प्रभारी बब्बन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इस अवसर पर सदर विधायक सहसदस्यता प्रमुख तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभास चन्द्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह मौजूद रहे.

कटिहार
कटिहार चुनाव पदाधिकारी रजनीश सिंह

बीजेपी ने जोड़े 8 करोड़ नए सदस्य
इस मौके पर कटिहार चुनाव पदाधिकारी रजनीश सिंह ने कहा कि आगामी 11 से 20 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना तय है. इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारी और मंडल चुनाव पदाधिकारी को नियुक्त किया, जो शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष और समिति का चुनाव करेंगे. उन्होंने बताया कि बीजेपी ने सदस्यता अभियान के जरिए पूरे देश में 8 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा है. अब पूरे देश में बीजेपी के 21 करोड़ सदस्य हैं.

भाजपा नेताओं की बैठक

सभी वर्गों के लोगों की भागेदारी
रजनीश सिंह ने कहा कि सक्रिय सदस्य ही मंडल स्तर एवं जिला स्तर के पदाधिकारी बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष कमेटी के चुनाव और शक्ति केंद्र के चुनाव में सभी वर्गों के लोगों और महिलाओं की भागीदारी रहेगी. पार्टी संवैधानिक तरीके से बूथ स्तर के चुनाव के जरिए अपनी मजबूती बढ़ाने का काम करेगी.

Intro:कटिहार

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व कार्यशाला 2019 को लेकर कटिहार शहर के मिर्चाईबारी स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। 11 से 20 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना है इसके लिए चुनाव पदाधिकारी और केंद्र चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
Body:इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री विधान पार्षद प्रदेश द्वारा नियुक्त कटिहार चुनाव पदाधिकारी रजनीश सिंह, जिला प्रभारी बब्बन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर सदर विधायक सह सदस्यता प्रमुख तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभास चन्द्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि तथा कटिहार चुनाव पदाधिकारी रजनीश सिंह ने कहा कि आगामी 11 सितंबर से 20 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना तय है इस निमित्त उन्होंने शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारी मंडल चुनाव पदाधिकारी को नियुक्त किया। जो शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्ष एवं समिति का चुनाव करेंगे। रजनीश सिंह ने बताया बीजेपी के द्वारा चलाए गए पुरे देश में सदस्यता अभियान के तहत आठ करोड़ नये सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा गया है अब पूरे देश में बीजेपी के साथ 21 करोड़ सदस्य साथ में हैं।

Conclusion:उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही मंडल स्तर एवं जिला स्तर के पदाधिकारी बनाऐं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष कमेटी का चुनाव शक्ति केंद्र का चुनाव में सभी जाति सभी धर्म सभी वर्गों के एवं महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रहेगी। पार्टी संवैधानिक तरीके से बूथ स्तर के चुनाव के जरिए अपने पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.