ETV Bharat / state

मामूली विवाद को लेकर नशे में धुत पूर्व मुखिया ने की फायरिंग, 3 घायल

author img

By

Published : Oct 9, 2019, 2:24 PM IST

विजयादशमी का मेला देखकर लौट रहे पूर्व मुखिया से गांव के युवकों की कहासुनी हुई थी. जिसके बाद युवकों के अभिभावक पूर्व मुखिया से बात करने आए तो उसने गोली चला दी.

कैमूर

कैमूरः जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव में बुधवार तड़के सुबह हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है.

कैमूर
अस्पताल में घायलों का चल रहा है इलाज
नशे की हालत में चलाई गोली
घायलों में सदुल्लहपुर गांव के शशिकांत तिवारी, राम एकबाल तिवारी और ओमकार तिवारी शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया योगेंद्र सिंह ने नशे की हालत में फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया वियजादशमी का मेला देख लौट रहे थे. इसी क्रम में गांव के युवक से उसकी कहासुनी हो गई.
कैमूर
अस्पताल में भर्ती घायल

गांव में मचा कोहराम
जिसकी शिकायत युवकों ने अपने घर वालों से की. सुबह जब युवकों के अभिवावक पूर्व मुखिया योगेंद्र सिंह से इस बाबत बात करने पहुंचे तो नशे में धुत पूर्व मुखिया ने गोली चला दी. वहां मौजूद तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया. घायलों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Intro:Body:
कैमूर।

जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे रेफरल अस्पताल रामगढ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घायलों में सदुल्लहपुर गांव के शशिकांत तिवारी, राम एकबाल तिवारी व ओमकार तिवारी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार फायरिंग पूर्व मुखिया योगेंद्र सिंह द्वारा नशे में करने की बात बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया दशहरा का मेला घूम कर जा रहे गांव के ही युवकों के साथ मारपीट किए।

उस समय वे नशे की हालत में थे। मारपीट के बाद युवक अपने घर जाकर अपने अभिभावकों से पूरी बात की जानकारी दिए।

जब बुधवार की सुबह युवकों के उक्त तीनों अभिभावक पूर्व मुखिया से मारपीट के बारे में पूछने गये तो पूर्व मुखिया ने फायरिंग कर दी।

इससे तीनों घायल हो गए। पूर्व मुखिया द्वारा रायफल से फायरिंग करने की बात कही जा रही है।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.