ETV Bharat / state

CAA जागरुकता सभा में गांधी मैदान पहुंच रहे लोग, कुछ ही देर में योगी आदित्यनाथ करेंगे सभा को संबोधित

भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गया आ रहे हैं और लोगों को संबोधित कर सीएए की हकीकत बताएंगे.

author img

By

Published : Jan 14, 2020, 12:13 PM IST

CM yogi at gaya gandhi maidan
गया के गांधी मैदान में सीएम योगी

गया: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज भाजपा की ओर से सीएए को लेकर जागरुकता सभा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे. ऐसे में सभा में शामिल होने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है. इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी गांधी मैदान पहुंच रहे हैं.

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित भाजपा के कई सांसद और विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे.

CM yogi at gaya gandhi maidan
सभा में शामिल होने पहुंचे लोग

गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सभा को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लोगों के मैदान के अंदर जाने के लिए उनकी गहन जांच की जा रही है. वहीं, कुछ लोगों को अंदर जाने के लिए पास निर्गत किया गया है. जिसके बाद वे लोग अंदर प्रवेस कर रहे हैं.

सीएम योगी करेंगे सभा को संबोधित

'योगी आदित्यनाथ बताएंगे सीएए की हकीकत'
भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की ओर से सीएए को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ गया आ रहे हैं और लोगों को संबोधित कर सीएए की हकीकत बताएंगे. उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गांधी मैदान में मौजूद होंगे और योगी आदित्यनाथ को सुनेंगे.

Intro:जागरूकता सभा में शामिल होने को लेकर लोगों का गांधी मैदान में आना शुरू,
कुछ ही देर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को करेंगे संबोधित,
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल सहित कई सांसद और विधायक होंगे शामिल।

Body:गया: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा द्वारा सीएए को लेकर आयोजित जागरूकता सभा में शामिल होने को लेकर स्थानीय लोगों का आना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी गांधी मैदान में प्रवेश कर रहे हैं। जिन लोगों को प्रवेश हेतु पास निर्गत किया गया है। वही लोग गहन जांच के बाद गांधी मैदान में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ ही देर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांधी मैदान पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के द्वारा सीएए को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से सभा का आयोजन किया गया है।
भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा सीएए की लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ गया के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे और लोगों को सीएए की हकीकत बताएंगे। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गांधी मैदान में मौजूद होंगे और योगी आदित्यनाथ को सुनेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित भाजपा के कई सांसद व विधायक मंच पर मौजूद होंगे।

बाइट-आशुतोष कुमार, भाजपा नेता।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार सिंह
गया।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.