ETV Bharat / state

गया : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, FIR दर्ज

मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़ के पास बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है. शोभा सिन्हा ने बताया कि एनआरसी और सीएए के विरोध में निकाले गए जुलुस में शामिल लोगों ने यह हमला किया.

author img

By

Published : Dec 14, 2019, 10:33 PM IST

gaya
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला

गया: शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ संगठनों ने 'एनआरसी' और 'सीएए' के विरोध में जुलुस निकाला. इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है.

मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़ के पास का मामला
प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा ने बताया कि वे अपनी गाड़ी से बाजार की तरफ जा रही थी. तभी मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़ के पास जुलूस में शामिल लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगे नारे
शोभा सिन्हा ने बताया कि वे अपने पति और बच्चे के साथ किसी तरह वहां से भाग निकली. जुलूस में शामिल लोगों ने उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचाया. इस दौरान नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए.

निष्पक्ष जांच की मांग
पूरे मामले में रामपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने घटनाक्रम के निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Intro:भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के वाहन पर जुलूस के दौरान हमला करने वालों के खिलाफ रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज,
भाजपा नेत्री शोभा सिन्हा ने रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई,
मामला विभिन्न मुस्लिम संगठन द्वारा एनआरसी और कैब के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान भाजपा नेत्री के वाहन पर हमला करने से जुड़ा।

Body:गया: शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा ने जुलूस के दौरान अपने ऊपर किए गए हमले के मामले में रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा ने कहा कि कल विभिन्न मुस्लिम संगठनों के दौरान द्वारा एनआरसी और कैब के विरोध में शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया था। उसी समय वे अपने घर से बाजार की तरफ वाहन से जा रही थी। उनके साथ उनके पति और उनका छोटा बच्चा भी था। जैसे ही वे लोग शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़ के समीप पहुंचे। सामने से आ रहे जुलूस में रहे लोगों ने उनके वाहन को रुकवा दिया और भाजपा का वाहन में लगे झंडे को खीचकर बाहर फेंक दिया। साथ ही उन लोगों को बाहर निकलने को लेकर अपशब्द कहने लगे। वही कुछ लोगों ने हमला करना चाहा। इसके बाद में वे अपने पति और बच्चे के साथ किसी तरह वाहन का गेट खोल कर भाग निकली। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाएं लगे।
वही शोभा सिन्हा के पति रामप्रवेश पासवान ने कहा कि जुलूस में शामिल लोगों ने लोगों के ऊपर हमला किया था। हालाकि वे लोग किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। लेकिन वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। इस संबंध में रामपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने पूरे मामले की पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

बाइट- शोभा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा।
बाइट- रामप्रवेश पासवान, पीड़िता के पति ।

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार सिंह
गया।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.