ETV Bharat / state

अररिया: त्रिसुलिया घाट पर डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

शहर के करीब से बहने वाली परमान नदी के त्रिसुलिया घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई.

author img

By

Published : Oct 26, 2020, 10:35 PM IST

araria
अररिया

अररिया: विजयादशमी के दिन मां दुर्गा को नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी. शहर के करीब से बहने वाली परमान नदी के त्रिसुलिया घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई.

बता दें कि दस दिनों से चले आ रहे असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार दशहरा जिले में धूमधाम से मनाया गया. विजयादशमी के दिन शहर के तकरीबन डेढ़ दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस की निगरानी में किया गया.

असत्य पर सत्य की जीत
भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी. इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.