ETV Bharat / state

अररिया: BJP युवा मोर्चा ने बांटा मास्क और सेनेटाइजर, लोगों को किया जागरूक - Bjym distributed pm letter in araria

अररिया में भाजयुमो ने लोगों के बीच मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया. साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया.

araria
araria
author img

By

Published : Jun 16, 2020, 10:41 PM IST

Updated : Jun 20, 2020, 3:03 PM IST

अररिया: कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बिहार भाजपा युवा मोर्चा ने आम लोगों के स्वास्थ के प्रति संकल्पित होकर लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क और सेनेटाइजर वितरण अभियान चलाया. भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने फारबिसगंज भाजयुमो उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय राजेंद्र चौक पर मास्क सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की.

20 लाख मास्क का वितरण
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मोती खान, भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव, नगर महामंत्री राहिल खान, युवा मोर्चा नेता आयुष कुमार, अमित सिंह, मिथिलेश साह, अमर राय, राकेश साह और गंगा सिंह उपस्थिति में मास्क का वितरण किया गया. समारोह के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान पर भाजयुमो अभियान चलाकर पूरे देश में 5 करोड़, जबकि बिहार में 20 लाख मास्क और सेनेटाइजर का वितरण करेगी.

araria
लोगों को मास्क देते भाजयूमो के सदस्य

लोगों को किया जा रहा जागरूक
प्रवीण कुमार ने बताया कि मास्क देने के साथ ही सुरक्षित रहना और सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान मंगलवार को सभी जिला और 1100 मंडलों में एक साथ शुरू किया गया है. कार्यकर्ता इस अभियान के दौरान पीएम मोदी के पत्र को भी पूरे उत्साह के साथ घर-घर पहुंचा रहे हैं.

देखें पूरी रिपोर्ट

Last Updated : Jun 20, 2020, 3:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.