ETV Bharat / city

JDU सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

author img

By

Published : Jul 21, 2022, 8:37 PM IST

राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर तीरसे राउंड की मतगणना खत्म हो गई और एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu) जीत गयी (Draupadi Murmu Gets Lead In Presidential Election Counting) हैं. वहीं, उनकी जीत पर राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं की ओर से बधाई दी जा रही है. पढ़ें पूरी खबर..

Vashistha Narayan Singh
वशिष्ठ नारायण सिंह

पटना: देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) को लेकर मतगणना खत्म हो गयी है. देश का 15वां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनी (Draupadi Murmu Become President) हैं. एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अजेय बढ़त मिलने के बाद सभी तरफ से बधाईयों का सिलसिला जारी है. जदयू के वरिष्ठ नेता और सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है. इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.

पढ़ें-पटना: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलने पर भाजपा दफ्तर में जश्न

"द्रौपदी मुर्मू कि यह शानदार जीत है और इस जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि देश में लोकतंत्र की जड़ें कितनी गहरी हैं. द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर पहुंचना यह साबित करता है कि देश में लोकतंत्र के प्रति लोगों में कितनी आस्था है. लोगों ने दलों की सीमा तोड़कर वोट दिया है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यदि अच्छा और योग्य उम्मीदवार दिया जाए तो देश में व्यापक समर्थन मिलता है." -वशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू सांसद

आज सुबह 11 बजे से संसद भवन में मतगणना शुरू हुई. उससे पहले सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स से मतपत्रों को निकाला गया और उन्हें छांटकर रखा गया. मतपत्रों की छंटाई के बाद संसद परिसर में वोटों की गिनती शुरू हुई. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं. मुर्मू की जीत की काफी संभावना जतायी जा रही है. यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

पढ़ें-यशवंत सिन्हा बनाम द्रौपदी मुर्मू: भारत के सांसदों, विधायकों ने 15वें राष्ट्रपति के लिए किया मतदान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.