ETV Bharat / state

यशवंत सिन्हा की भविष्यवाणी, बीजेपी सरकार पांच साल का कार्यकाल नहीं कर पाएगी पूरा - YASHWANT SINHA ON BJP AND MODI

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 18, 2024, 1:49 PM IST

Updated : Sep 18, 2024, 2:04 PM IST

YASHWANT SINHA ON BJP AND MODI. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ये अटल बिहारी वाजपेयी वाली पार्टी नहीं है और अब ये भ्रष्टाचार में डूब गई है. यशवंत सिन्हा ने अपनी नई पार्टी अटल मंच बनाई है जो झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

YASHWANT SINHA ON BJP AND MODI
यशवंत सिन्हा (ईटीवी भारत)

हजारीबाग: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी नई पार्टी का ऐलान कर चुके हैं. अब यशवंत अपनी नई पार्टी अटल मंच के जरिए बीजेपी पर आक्रामक हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब अटल जी के रास्ते से भटक गई है. उन्हें और उनके साथियों के लगा कि एक बार फिर से इस देश को अटल जी के सिद्धातों और उनके रास्त पर लाने की जरुरत है तो उसके लिए उन्होंने एक संगठन का निर्माण किया. सिन्हा ने साफ किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन उनकी पार्टी पूरी ताकत से साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी.

यशवंत सिन्हा से बात करते संवाददाता गौरव (ईटीवी भारत)

यशवंत सिन्हा ने ईटीवी भारत संवाददाता गौरव सिन्हा से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब बीजेपी अटल आडवाणी की पार्टी नहीं रह गई है. आज की बीजेपी अटल जी के रास्ते से भटक गई है. उन्होंने कहा कि जहां अटल जी एक मजबूत लोकशाही चाहते थे, वहीं दूसरी तरफ आज की सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है. सभी संस्थाओं को मिटाने की कोशिश कर रही है.

यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सभी सीमाओं को लांघ गई है और अब अगर जांच होती है तो कौन जाएगा और कौन बचेगा यह कह पाना मुश्किल है. यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. वे सिर्फ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं. केंद्र की सरकार दो बैसाखियों पर चल रही है और ये सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी नही रहेंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि वे अटल मंच के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और जिन सीटों पर जरूरत पड़ी वहां समान विचारधारा वाले लोगों से गठबंधन भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

...जब पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पहुंचे बिजली विभाग के दफ्तर, जानिए फिर क्या हुआ - Yashwant Sinha

यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी का किया गठन, झारखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान - Yashwant Sinha

Last Updated : Sep 18, 2024, 2:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.