ETV Bharat / state

'तीन साल से नहीं मिली विधवा पेंशन...' दिल्ली की महिलाओं को आतिशी से बड़ी उम्मीदें - Delhi womens reaction on Atishi

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Sep 17, 2024, 6:18 PM IST

Delhi womens reaction on Atishi: आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर महिलाओं में खुशी है. उन्हें उम्मीद है कि एक महिला मुख्यमंत्री अपने राज्य में महिलाओं की समस्याओं का समाधान जल्द निकलेंगी.

दिल्ली की महिलाओं की प्रतिक्रिया
दिल्ली की महिलाओं की प्रतिक्रिया (Etv Bharat)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में हुई आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. अभी आतिशी कई विभाग संभाल रही हैं.

आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर महिलाओं में खुशी (ETV Bharat)

आतिशी कालकाजी सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं. अब साफ है कि जल्द आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. इस बाबत 'ETV भारत' ने दिल्ली की महिलाओं से उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया. आइए जानते हैं क्या कहती हैं दिल्ली की महिलाएं?

महिलाओं को आतिशी से बड़ी उम्मीदें: पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली सुरेंदर कौर ने बताया कि उनको बेहद खुशी है कि आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए कई अच्छे काम किया हैं. अब एक महिला को CM बनाना और भी अच्छी बात है. अब यह उम्मीद और बढ़ जाती है कि दिल्ली में महिलाओं के हित में कई अच्छे कदम होंगे.

तिलक नगर की रहने वाली पूजा ने बताया कि दिल्ली को तीसरी बार महिला मुख्यमंत्री का मिलना बेहद खुशी की बात है. लेकिन आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसका अनुमान बिलकुल नहीं था. जबकि, सभी को लग रहा था अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री का पद सौंपेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब साफ हो गया कि केजरीवाल को सबसे ज्यादा विश्वास आतिशी पर है.

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

नीलम ने बताया कि उनको खुशी है कि अब अगले चुनाव होने तक दिल्ली में मुख्यमंत्री एक महिला होंगी. अब उम्मीद और बढ़ जाती है कि एक महिला मुख्यमंत्री अपने राज्य में महिलाओं की समस्याओं का समाधान जल्द निकलेंगी.

तीन साल से नहीं मिली विधवा पेंशन: नीलम बीते तीन वर्षों से विधवा पेंशन के लिए धक्के खा रही हैं. आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें उम्मीद है अब शायद यह काम जल्दी हो जाएं. वहीं, सुखविंदर कौर ने बताया, यह अच्छी खबर है कि दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली हैं. अगर आगे भी आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो भी आतिशी को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- CM पद से अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, चुपचाप LG आवास से निकले बाहर - Kejriwal resigned from CM post

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.