ETV Bharat / state

मैहर की बेटी अंजना सिंह ने छुआ शिनकुन ईस्ट, 6011 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा - MP Girl ANJANA CLIMBED SHINKUN EAST

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Jul 22, 2024, 11:30 AM IST

Updated : Jul 22, 2024, 12:36 PM IST

मैहर के छोटे से गांव की बेटी ने एक बार फिर से देश-प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है. बेंदुराकला की अंजना ने 6011 फीट ऊंची शिनकुन ईस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया है.

MAIHAR ANJANA CLIMBED SHINKUN EAST
पर्वतारोही अंजना सिंह ने लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह (ETV Bharat)

मैहर: जिले की रहने वाली पर्वतारोही अंजना सिंह लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. इसी क्रम में अंजना ने एक बार फिर से नया कीर्तिमान रच दिया है. बेंदुराकला की रहने वाली अंजना सिंह ने लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी शिनकुन ईस्ट पर फतह हासिल की है. ऐसा करने वाली विंध्य क्षेत्र की वो पहली लड़की हैं. बता दें कि, अंजना सिंह ने 19 जुलाई को खराब मौसम होने के बावजूद 15 डिग्री सेल्सियस में 6011 फीट ऊंची शिनकुन ईस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा कर सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है.

BENDRA KALA VILLAGE ANJANA SINGH
किसान की बेटी ने शिनकुन ईस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया (ETV Bharat)

शिनकुन ईस्ट चोटी पर फहराया तिरंगा

अमरपाटन तहसील की बेंदुराकला गांव की अंजना सिंह अपनी टीम के साथ 12 जुलाई को बेस कैम्प पहुंचीं. 18 को हिमाचल प्रदेश और लद्दाख की सीमा पर स्थित शिनकुन चोटी पर चढ़ाई प्रारंभ की. 19 जुलाई को सुबह 09:45 बजे 6011 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिनकुन ईस्ट चोटी पर चढ़ फतह हासिल की.

फ्रेंडशिप चोटी भी कर चुकीं है फतह

छोटे से गांव बेंदुराकला के किसान पिता राजेश सिंह की बेटी अंजना सिंह इससे पहले 20 मई को मनाली में 15 हजार फीट ऊंची फ्रेंडशिप चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं. अब उनका सपना माउंट एवरेस्ट को फतह करने का है. उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया और उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ANJANA CLIMBED MOUNT FRIENDSHIP
अंजना सिंह ने शिनकुन ईस्ट की चोटी को किया फतह (ETV Bharat)

बुरे वक्त मे सहारा बने शिवेन्द्र सिंह बघेल

अंजना ने सफलता का श्रेय गुरु एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह बघेल और भाई बृजेश सिंह को दिया. उन्होंने ईटीवी भारत को फोन पर बताया कि "जब पर्वतारोहण के लिए धनराशि नहीं थी, तब ये दोनों सहारा बने और मेरे लिए आवश्यक संसाधन जुटाए. मैं गर्व से कहती हूं कि यदि आज मैंने शिनकुन ईस्ट की चोटी को फतह किया है तो पूरा श्रेय इन्हीं को जाता है."

यहां पढ़ें...

मैहर के किसान की बेटी ने फतह किया माउंट फ्रेंडशिप, 2 दिन में चोटी पर पहुंचकर फहराया तिरंगा

रायसेन के छोटे से गांव की बेटी ने 20 हजार फीट ऊंची यूनम पीक पर फहराया तिरंगा

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की कर रहीं तैयारी

अंजना पटेल की यह उपलब्धि उनकी यात्रा का सिर्फ एक पड़ाव है. वह आगे भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए-नए शिखर छूने का सपना रखती हैं. अंजना के अनुसार वह अब देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की तैयारी कर रही है. अपने देश का नाम रोशन करने का संकल्प ले चुकी हैं. वे हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं. उनके साहस और मेहनत ने साबित कर दिया है, कि सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए केवल आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है.

Last Updated : Jul 22, 2024, 12:36 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.