ETV Bharat / state

'पार्टी के ऐसे स्वागत पर दस MLC कुर्बान', सम्मान समारोह में बोले पूर्व RJD विधान पार्षद सुनील सिंह - FORMER RJD MLC SUNIL SINGH

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Jul 30, 2024, 8:59 AM IST

SUNIL SINGH: बिहार विधान परिषद से हाल में ही बर्खास्त हुए राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह आरजेडी कार्यालय पहुंचे, जहां से पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं का मानना है कि सुनील सिंह जब तक सदन में रहे उन्होंने आम जनता की समस्याओं को उठाने का काम किया और वो आरजेडी के सच्चे सिपाही हैं. आगे पढ़ें पूरी खबर.

Former RJD MLC Sunil Singh
पूर्व राजद विधान पार्षद सुनील सिंह (ETV Bharat)

पटना: आरजेडी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे. स्वागत समारोह के बाद राजद के पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा कि जिस तरह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया है, इससे काफी अभिभूत है और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने सदन में रहकर लगातार जनता की आवाज को उठाया है.

ऐसे स्वागत पर दस MLC कुर्बान: उन्होंने आगे कहा कि अगर कार्यकर्ता उत्साहित होकर स्वागत करेंगे तो निश्चित तौर पर ऐसे 10 विधान पार्षद राष्ट्रीय जनता दल कुर्बान करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यह सोच रहे हैं कि सदन से उन्हें हटाकर बहुत बड़ा काम किया है तो, वह गलत है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने की सभी को आजादी है और वो नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ वैसे ही बोलते रहेंगे जैसे पहले बोलते रहे हैं.

"सदन में बोलते रहे हैं और सदन में जिस तरह से भ्रष्टाचार का पोल हम खोलते थे निश्चित तौर पर यही कारण रहा कि हमें सदन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. जनता भी इस बात को जानती है और समय आने पर जनता ऐसे भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी."-सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद, आरजेडी

नीतीश सरकार पर सुनील सिंह का निशाना: सुनील सिंह कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश देने की कोशिश करते नजर आए की जानबूझकर नीतीश सरकार ने उनकी सदस्यता खत्म की है क्योंकि वह सदन में लगातार नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खोलते रहते थे. अपनी बातो के जरिए जो संदेश सुनील सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया इसका कितना असर कार्यकर्ता पर पड़ेगा वो तो समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि पूर्व विधान पार्षद ने अपने को आरजेडी का सच्चा सिपाही बताने की पूरी कोशिश की है और कार्यकर्ताओं को भी नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने का संदेश दिया है.

ये भी पढ़ें :-

RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता खत्म, नीतीश कुमार की मिमिक्री करना पड़ा भारी - MLC Sunil Singh Membership Canceled

सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त करने पर राबड़ी देवी का फूटा गुस्सा, बोलीं-'लोकतंत्र की हत्या हुई' - MLC Sunil Singh Membership Canceled

'सुनील सिंह की सदस्यता रद्द करना क्षत्रिय समाज के लिए दुखद', शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जताई चिंता - RJD MLC Sunil Singh

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.