ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश और तेज हवाओं के साथ तूफान की चेतावनी - CG Weather Update

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Jun 10, 2024, 9:29 AM IST

CG Weather Update, Monsoon in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग बस्तर में मानसून पहुंच गया है. मानसून इस समय प्रवेश द्वार में ही है. जिससे मध्य छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश हो रही है लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस से लोग परेशान है.

Monsoon in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून (ETV Bharat Chhattisgarh)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री 8 जून को सुकमा के रास्ते हो चुकी है लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून अब तक नहीं पहुंचा है. जिसके कारण उमस और गर्मी भी महसूस की जा रही है.

दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून उत्तर छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी: राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में प्री मानसून रविवार को देखने मिला. सोमवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दुर्ग और रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

छत्तीसगढ़ में आज ऐसा रहेगा मौसम: सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही चेतावनी के रूप में प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.

मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया कि "राजधानी रायपुर में रविवार को गरज चमक के साथ हुई बारिश प्री मानसून है. रविवार को प्री मानसून उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हुई. जिसमें सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चली है. प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तक दर्ज किया गया."

छत्तीसगढ़ के जिलों का तापमान: रविवार को बलरामपुर में सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. इसके बाद राजनांदगांव में गर्मी अच्छी रही. यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा. मानसून एंट्री के बाद भी जगदलपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. बाकी के जिलों का तापमान ये रहा.

  1. रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री
  2. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
  3. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री
  4. पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री
  5. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री
  6. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री
  7. दुर्ग का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री
  8. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया
प्री मॉनसून की फुहारों से मस्त हुआ मौसम, आसमान पर पहुंचा तापमान आया नीचे - showers of pre monsoon
छत्तीसगढ़ में सुकमा से हुई मानसून की एंट्री, बस्तर में झमाझम बारिश का दौर, अगले चार-पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में होगी वर्षा - Monsoon Entry in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार खत्म, अगले 5 दिनों तक यहां लगेगी बारिश की झड़ी - MONSOON IN CHHATTISGARH

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.