ETV Bharat / state

हरियाणा में मानसून पर बड़ा अपडेट, जानें कब होगी बारिश, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? - Monsoon in Haryana

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jul 11, 2024, 10:06 AM IST

Updated : Jul 11, 2024, 10:16 AM IST

Monsoon in Haryana: चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने 10 से 14 जुलाई तक हरियाणा मौसम अपडेट जारी किया है. जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Monsoon in Haryana
Monsoon in Haryana (Etv Bharat)

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 12 जुलाई को बारिश की संभावना है. जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. बुधवार को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी रही. सबसे ज्यादा बारिश हरियाणा के नूंह जिले में 38.5 एमएम दर्ज की गई. इसके अलावा यमुनानगर में 15.5 एमएम, गुरुग्राम में 10.0 एमएम बारिश हुई.

हरियाणा में बारिश का अलर्ट: बुधवार हरियाणा के सोनीपत में 4.5 एमएम, पंचकूला में 2.0 एमएम, करनाल और महेंद्रगढ़ में 0.5 एमएम और चंडीगढ़ में 11.0 एमएम बारिश दर्ज की गई. वहीं हरियाणा में अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सोनीपत में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 10 से 14 जुलाई तक हरियाणा मौसम अपडेट जारी किया है.

हरियाणा मौसम अपडेट: ताजा जारी मौसम अपडेट के मुताबिक हरियाणा में 12 जुलाई को बारिश की संभावना है. इसके बाद मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है. 12 जुलाई के बाद 14 जुलाई तक मौसम साफ रह सकता है. जिसकी वजह से तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 जुलाई तक हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. जिसके चलते बारिश और आंधी के हालात भी बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवाएं, कई जिलों में बाढ़ से हालात - Haryana Monsoon Update

Last Updated : Jul 11, 2024, 10:16 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.