ETV Bharat / state

राजगीर के अजातशत्रु मैदान की खुदाई में मिली प्राचीन दीवारें और लोहे का कारखाना - ANCIENT IRON FACTORY FOUND

नालंदा में अजातशत्रु किला मैदान की खुदाई एक लोहे का कारखाना मिला है. इस कारखाने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

नालंदा में खुदाई करते  पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम के सदस्य
नालंदा में खुदाई करते पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम के सदस्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Dec 17, 2024, 10:41 PM IST

नालंदा: बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर के किला मैदान की खुदाई 1905-06 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई थी. अब 2024 में फिर से शुरू हुई है. इस नई खुदाई में कई चौंकाने वाले अवशेष मिले हैं जो यह साबित करते हैं कि राजगीर का किला मैदान देश के सबसे प्राचीन स्थलों में से एक है.

राजगीर किला मैदान की ऐतिहासिक खुदाई: मैदान की खुदाई में यहां से स्नान घर, व्यवस्थित सड़कों के साथ-साथ एक लोहे का कारखाना भी मिला है. हालांकि इस कारखाने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पहचान के लिए पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने कुछ अवशेष ले लिए हैं.

नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम के सदस्य
नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम के सदस्य (ETV Bharat)

प्राचीन कारखाने का अवशेष: खुदाई के दौरान मिले अवशेषों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजगीर के किला मैदान का पूर्वी भाग आवासीय था, जबकि पश्चिमी भाग हथियार निर्माण के लिए कारखाने के रूप में उपयोग किया जाता था. यहां हथियारों के भंडारण और बिक्री का भी संकेत मिलता है.

खुदाई पर आलेख हुआ प्रकाशित : खुदाई में मिले अवशेषों का अध्ययन करने के लिए बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान और वैज्ञानिक और प्रवर्तित अनुसंधान अकादमी, गाजियाबाद की डॉ. अंजलि त्रिवेदी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना अंचल के प्रमुख डॉ. सुजीत नयन ने हाल ही में एक आलेख प्रकाशित किया है.

नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने की खुदाई
नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने की खुदाई (ETV Bharat)

किले की मजबूत सुरक्षा प्रणाली और ऐतिहासिक महत्व : खुदाई में एक 40 किमी लंबी साइक्लोपियन दीवार भी मिली है, जो प्राचीन समय में सुरक्षा का एक मजबूत तंत्र माना जाता था और प्राचीन इंजीनियरिंग के बेहतरीन उदाहरण के रूप में सामने आई है. राजगीर का इतिहास 3000 साल से भी पुराना है और यह मगध राज्य की पहली राजधानी थी, जिसे 'राजगृह' के नाम से जाना जाता है. यहां से मौर्य साम्राज्य का उदय हुआ था.

''किला मैदान की खुदाई में एक 25 मीटर मोटी दीवार भी मिली है, जो किले के चारों ओर घेराबंदी करती थी. इस दीवार को शेरशाह के कार्यकाल से जोड़ा जा रहा है. फिलहाल इस दीवार की खुदाई जारी है और इसके माध्यम से राजगीर की ऐतिहासिक धरोहर को और अधिक समझने की कोशिश की जा रही है.''- डॉ. सुजीत नयन

राजगीर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर : राजगीर सिर्फ एक ऐतिहासिक स्थल नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रमाण भी है. इस क्षेत्र की खुदाई से हमें न केवल राजगीर के अतीत की गहरी जानकारी मिलती है, बल्कि इस सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ताने-बाने का भी पता चलता है, जिसने भारतीय सभ्यता को सहस्राब्दियों से आकार दिया है.

ये भी पढ़ें

नवरात्रि में खुदाई के दौरान मिले मंदिर के अवशेष, शिव लिंग देख फटी रह गई आंखें - SHIVLING FOUND

नवादा में खेत की खुदाई के दौरान मिली गजलक्ष्मी की दुर्लभ मूर्ति, ऐतिहासिक दृष्टिकोण से है महत्वपूर्ण - Gajalakshmi Idol In Nawada

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.