नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 की शुरुआत आज से होने वाली है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच आज यानी शुक्रवार (14 फरवरी) को गुजरात जायंट्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07:30 बजे से वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इससे पहले हम आपको टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में बताने वाले हैं.
इस टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें हिस्सा लेंगी. मुंबई ने डल्यूपीएल का पहला सीजन जीता था, जबकि दूसरा सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना नाम किया था.
The ultimate glory that the teams are playing for 🏆
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 13, 2025
The prestigious #TATAWPL trophy is here 😍
Who will lift it this year? 🤔 pic.twitter.com/Dm7gH2pjk8
इन टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जिनमें एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल हैं. यह सभी मैच कुल 4 शहरों में खेले जाएंगे, जिसमें वडोदरा (गुजरात), मुंबई (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं.
Trophy 🏆 Shoot With The Captains ✅
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025
We Are 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬 for the #TATAWPL 2025 👏 👏
Are You❔@DelhiCapitals | @Giant_Cricket | @mipaltan | @RCBTweets | @UPWarriorz pic.twitter.com/FOkpoIlJUI
WPL की पांच टीमें और उनकी कप्तान
- मुंबई इंडियंस - हरमनप्रीत कौर (भारत)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - स्मृति मंधाना (भारत)
- दिल्ली कैपिटल्स - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
- गुजरात जायंट्स - एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
- यूपी वॉरियर्स - दीप्ति शर्मा (भारत)
किस मैदान में खेले जाएंगे कितने मैच
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम 8, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडिय 4, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 4 और वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम 6 मैच खेले गाएंगे.
𝗔𝘀𝗵𝗹𝗲𝗶𝗴𝗵 𝗔𝘀𝗰𝗲𝗻𝗱𝘀!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025
A new era begins at #GG! 🧡
Presenting Gujarat Giants' Captain 🙌 🙌 - by @ameyatilak & @jigsactin
Live action to start at 7.30 PM IST tonight! ⏳
Watch 🎥 🔽 #GGvRCB | @Giant_Cricket https://t.co/PAWFGUHm5d #TATAWPL
WPL की सभी पांच टीमों का स्क्वाड
1 - मुंबई इंडियंस: अक्षिता माहेश्वरी, हरमनप्रीत कौर, पारुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तना बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, शबनीम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया.
2 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: नुजहत परवीन, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, किम गार्थ, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वेयरहम, राघवी बिस्ट, हीदर ग्राहम, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, चार्ली डीन.
3 - दिल्ली कैपिटल्स: एलिस कैप्सी, मेग लैनिंग, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिज़ैन कप्प, राधा यादव, तितास साधु.
4 - गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, हरलीन देओल, प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, सयाली सैचरे, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डींड्रा डॉटिन, फोएबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर.
5 - यूपी वारियर्स: अलाना किंग, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवानी, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टोन, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ताहलिया मैकग्राथ, चमारी अथापथु, पूनम खेमनार, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, वृंदा दिनेश.
𝘼𝙗𝙤𝙪𝙩 𝙏𝙞𝙢𝙚 ⏳
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025
The wait is over as #TATAWPL season 3 gets underway today! 🥳
Which team will triumph this season? 🤔@UPWarriorz | @DelhiCapitals | @RCBTweets | @mipaltan | @Giant_Cricket pic.twitter.com/iBTpkDO4yr
कब, कहां और किसके साथ कौन खेलेगा मैच (देखें सभी मैचों का शेड्यूल)
गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 14 फरवरी | 7:30 PM | वडोदरा |
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 15 फरवरी | 7:30 PM | वडोदरा |
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स | 16 फरवरी | 7:30 PM | वडोदरा |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स | 17 फरवरी | 7:30 PM | वडोदरा |
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | 18 फरवरी | 7:30 PM | वडोदरा |
यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 19 फरवरी | 7:30 PM | वडोदरा |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस | 20 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स | 21 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स | 24 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स | 25 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स | 26 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स | 27 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | 28 फरवरी | 7:30 PM | बेंगलुरु |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 1 मार्च | 7:30 PM | बेंगलुरु |
यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 3 मार्च | 7:30 PM | लखनऊ |
यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस | 6 मार्च | 7:30 PM | लखनऊ |
गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 7 मार्च | 7:30 PM | लखनऊ |
यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 मार्च | 7:30 PM | लखनऊ |
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स | 10 मार्च | 7:30 PM | मुंबई |
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 मार्च | 7:30 PM | मुंबई |
एलिमिनेटर | 13 मार्च | 7:30 PM | मुंबई |
फाइनल | 15 मार्च | 7:30 PM | मुंबई |