ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, कारकेड कड़ी सुरक्षा के बीच राजभवन पहुंचा - PRESIDENT DRAUPADI MURMU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच चुकी है. उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

PRESIDENT DRAUPADI MURMU
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते राज्यपाल (सौ. राजभवन)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 14, 2025, 4:39 PM IST

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच चुकी हैं. रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक पहुंचाने के दौरान पूरे रूट लाइन में रांची पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखा था.

एयरपोर्ट से राजभवन निकलने से पहले ही रूट लाइन में तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में थे, करीब 20 से 22 मिनट के भीतर ही राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच राज भवन पहुंच गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की रात राजभवन में ही विश्राम करेंगी. उसके बाद शनिवार को वह बीआईटी मेसरा में होने वाले समारोह में शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते राज्यपाल एवं अन्य (सौ. राजभवन)

राजभवन में हुआ भव्य स्वागत

जैसे ही राजभवन के अंदर राष्टपति का काफिला पहुंचा, वैसे ही पूरा राजवभवन अलर्ट पर आ गया. राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचते ही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका स्वागत किया. मौके पर मौजूद राजभवन के पूर्व कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत गर्मजोशी से किया. राजभवन में राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए राज्यपाल के अलावा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत राज्य के कई अधिकारी मौजूद थे.

PRESIDENT DRAUPADI MURMU
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करती कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (सौ. राजभवन)

15 फरवरी को बीआईटी में है कर्यक्रम

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को रांची के बीआईटी मेसरा के जीपी बिरला ऑडिटोरियम में संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करने वाली हैं. बीआईटी मेसरा में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए हर तरह की तैयारी को मुकम्मल किया जा रहा है.

PRESIDENT DRAUPADI MURMU
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते नितिन मदन कुलकर्णी (सौ. राजभवन)

ये भी पढ़ेंः

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.