ETV Bharat / bharat

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन की जमानत पर दी प्रतिक्रिया, सीता सोरेन समेत बीजेपी के ट्राइबल नेताओं से की मुलाकात - Himanta Biswa Sarma

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 29, 2024, 1:46 PM IST

Updated : Jun 29, 2024, 1:56 PM IST

Himanta Biswa Sarma reaction on Hemant soren Bail. असम के सीएम और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन की जमानत पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हर दिन कई लोगों को बेल मिलता है, इसका अकाउंटिंग करना भाजपा का काम नहीं है. हिमंता भाजपा की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी के ट्राइबल नेताओं से विशेष मुलाकात की.

Himanta Biswa Sarma reaction on Hemant soren Bail
सीता सोरेन के साथ हिमंता बिस्वा सरमा (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड में लोकसभा की तीन सीटें गंवाने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता सक्रिय हो गये हैं. इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को रांची पहुंचे. उन्होंने भाजपा के प्रमुख ट्राइबल नेताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. एयरपोर्ट से वे सबसे पहले सीधे सीता सोरेन के आवास पर गये. इसके बाद भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और हेमंत सोरेन की जमानत को लेकर किए गए सवालों का भी जवाब दिया.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया (ईटीवी भारत)

हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन की जमानत पर कहा कि हर दिन कई लोग जेल जाते हैं और हर दिन कई लोगों को बेल मिलता है. इसका अकाउंटिंग करना भाजपा का काम नहीं है. उन्होंने हेमंत की गिरफ्तारी के पीछे साजिश के सवाल पर कहा कि यह तब सही लगता जब झारखंड में भ्रष्टाचार नहीं होता. यहां तो भ्रष्टाचार चरम पर है. आपराधिक घटनाएं बढ़ीं हैं. पेपर लीक हो रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट देकर आखिर क्या मैसेज दिया. लोगों ने बताया कि वह यहां की सरकार से खुश नहीं है.

संथाल में घुसपैठ और लव जिहाद रोकना प्राथमिकता

झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि संथाल में घुसपैठ रुकवाना, लव जिहाद को रुकवाना हमारी पार्टी की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कोई गलत तरीके से घुसपैठ कर यहां की आदिवासी लड़कियों से शादी ना करे, इसे रोकना है. भाजपा के मेनिफेस्टो में इस मुद्दे को शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, विकास और घुसपैठ है. उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद से गठजोड़ वाली सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर है. अब मुख्य मुद्दा क्या बनेगा, इसपर रणनीति बनेगी. उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी.

Himanta Biswa Sarma reaction on Hemant soren Bail
भाजपा नेताओं से मिलते हिमंता बिस्वा सरमा (ईटीवी भारत)

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आज झामुमो छोड़कर भाजपा में आईं सीता सोरेन, समीर उरांव, अरुण उरांव, सुदर्शन भगत से मुलाकात की. सेकेंड हाफ में वे अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा से मिलेंगे. इसके बाद प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं भेंटवार्ता कर शाम 7.45 की फ्लाइट से गुवाहाटी रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन जेल से निकले बाहर, मां ने उतारी आरती, समर्थकों में उत्साह - Hemant Soren bail

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बैठक शुरू - Jharkhand assembly elections

यह भी पढ़ें: झारखंड बीजेपी की आंतरिक कलह पर राजनीति, बदलते हालात में क्या चुनावी नैया पार लगा पाएंगे मामा और सरमा! - Shivraj and Himanta

Last Updated : Jun 29, 2024, 1:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.