राजस्थान

rajasthan

अच्छी खबर : पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ा, 1963 पदों पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती - Bhajanlal Government order

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Jun 19, 2024, 8:37 AM IST

Women reservation in Rajasthan, प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पटवारियों की सीधी भर्ती के लिए वित्तीय मंजूरी दे दी है. अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 1963 पदों पर सीधी भर्ती करेगा. इसके साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से पुलिस भर्ती में अब महिला आरक्षण बढ़ाकर 33% किया गया है.

भजनलाल सरकार का फैसला
भजनलाल सरकार का फैसला (ETV Bharat File Photo)

जयपुर.राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती के बाद अब पुलिस भर्ती में महिलाओं को बड़ी राहत दी है. पुलिस भर्ती में अब महिला आरक्षण 30 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है. इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था. इसके साथ ही सरकार बेरोजगार युवाओं के के लिए नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 1963 पटवारियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है. RSSB इन पदों की भर्ती करेगा राजस्थान सरकार से वित्तीय मंजूरी मिल गई है. इनमें 1680 पद नॉन गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 283 अनुसूचित क्षेत्र के लिए रिजर्व हैं.

संकल्प पत्र में थी घोषणा :भाजपा ने संकल्प पत्र में यह घोषणा की थी. सरकार बनते ही महिला आरक्षण को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री ने मंजूरी जारी की थी. अब सरकार स्तर से इसे मंजूरी दे दी गई है. इससे पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण में 8 प्रतिशत विधवा और 2 प्रतिशत परित्यागता का कोटा रहा था. अभी पुलिस बल में कुल 10 फिसदी महिलाएं काम कर रही हैं.

पढ़ें.राजस्थान में नारी शक्ति का वंदन, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण - WOMEN RESERVATION

पटवारियों की सीधी भर्ती में आरक्षण :पटवारी भर्ती की घोषणा सरकार ने बजट 2024-25 में की थी. बताया जा रहा है कि पटवारियों की सीधी भर्ती में आरक्षण इस प्रकार दिया जाएगा.

  1. आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (EWS) : 10 फीसद
  2. अनुसूचित जाति (SC) : 16 फीसद
  3. अनुसूचित जनजाति (ST) : 12 फीसद
  4. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : 21 फीसद
  5. MBC : 5 फीसद

सबसे अधिक भीलवाड़ा में 74 पद :इसके अलावा सबसे अधिक भीलवाड़ा में 74 पद और केकड़ी में 73 पद हैं. राजस्थान राजस्व मंडल ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि जिलावार भर्ती के लिए पदों की संख्या कैटेगरी वाइज सिफारिश भिजवाएं. सरकार जल्द भर्ती करेगी. बताया जा रहा है कि राजस्व मंडल ने अगस्त 2023 में 2998 पटवारियों के पदों का प्रस्ताव भेजा गया था. इसमें 1035 नए पटवार मंडल शामिल हैं. इस वर्ष 1963 पदों की ही मंजूरी मिल पाई. वैसे राजस्व विभाग में 12,666 पटवारियों के स्वीकृत पद हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में 8,200 ही कार्यरत हैं. करीब 4,500 पद रिक्त चल रहे हैं.

किस जिले में कितने पद :

गैर अनुसूचित क्षेत्र में इतने पद :

  1. बाड़मेर : 67
  2. पाली : 65
  3. चित्तौड़गढ़ : 60
  4. अलवर : 59
  5. झालावाड़ : 57
  6. राजसमंद : 54
  7. डीग : 53
  8. जोधपुर ग्रामीण : 53
  9. टोंक : 53
  10. जालोर : 52
  11. चूरू : 51
  12. नागौर : 51
  13. बारां : 46
  14. डीडवाना-कुचामन : 46
  15. दौसा : 44
  16. गंगापुर सिटी : 44
  17. बालोतरा : 44
  18. कोटा : 42
  19. ब्यावर : 41
  20. धौलपुर : 39
  21. उदयपुर : 39
  22. बूंदी : 37
  23. शाहपुरा : 36
  24. बीकानेर : 33
  25. सवाई माधोपुर : 32
  26. खैरथल-तिजारा : 31
  27. भरतपुर : 30
  28. फलौदी : 30
  29. श्रीगंगानगर : 28
  30. जैसलमेर : 28
  31. सिरोही : 27
  32. कोटपूतली-बहरोड : 24
  33. करौली : 23
  34. अनूपगढ़ : 22
  35. नीमकाथाना : 22
  36. सांचौर : 18
  37. झुंझुनू : 16
  38. दूदू : 15
  39. हनुमानगढ़ : 13
  40. सीकर : 8 पद
  41. अनुसूचित क्षेत्र में कुल 283 पदों पर भर्ती होगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details