राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

लोकसभा चुनाव में महिलाओं को मिले समान भागीदारी-राखी गौतम - preparing for Lok Sabha elections

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने शुक्रवार को अजमेर में महिला पदाधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने कहा कि जब देश की आधी आबादी महिलाओं की है तो चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी उतनी ही होनी चाहिए.

राखी गौतम ने अजमेर में महिला पदाधिकारियों की बैठक ली
राखी गौतम ने अजमेर में महिला पदाधिकारियों की बैठक ली

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Feb 2, 2024, 6:42 PM IST

राखी गौतम ने अजमेर में महिला पदाधिकारियों की बैठक ली

अजमेर.लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस भी जुट गई है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने शुक्रवार को अजमेर में महिला पदाधिकारियों की बैठक ली. बैठक में महिला कांग्रेस को मजबूत करने, बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समिति में शामिल करने और राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान में आने पर ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं को जुटाने को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में कहा गया कि इस बार कांग्रेस का फोकस देश की आधी आबादी पर ज्यादा है. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिला कांग्रेस की सक्रियता बढ़ गई है. प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है. साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं. हर बूथ पर बनने वाली समितियों में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को शामिल करने को लेकर भी चर्चा की गई है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, ऐसे में चुनाव में महिलाओं की भूमिका बराबर रखने के उद्देश्य बैठक में चर्चा हुई है.

इसे भी पढ़ें-महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, कही ये बड़ी बात

महिलाओं की भागीदारी पर जोर : राखी गौतम ने बताया कि बैठक में अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के लिए भी महिला पदाधिकारी को दावेदारी करने के लिए कहा गया है, ताकि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी में से भी कोई आगे बढ़े. राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान में आने पर अधिक से अधिक महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जुटाने को लेकर भी बैठक चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि जब देश की आधी आबादी महिलाओं की है तो चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी उतनी ही होनी चाहिए. शुक्रवार को आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी को अपनी प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम का 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. राखी गौतम ने कहा कि कोहरे की वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए कोहरा छटने के बाद ही अजमेर आना संभव हो पाया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details