झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड के इन जिलों में दो दिनों तक बारिश की संभावना, 30 दिसंबर से तापमान में गिरावट के साथ शुरू होगी कड़ाके की ठंड - JHARKHAND WEATHER

झारखंड में आज कोल्हान प्रमंडल को छोड़कर बाकी जगहों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Rain possibility for two days in remaining districts except Kolhan division
मौसम विभाग द्वारा जारी तस्वीर (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 28, 2024, 7:55 AM IST

रांची:झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. राज्य में 26 दिसंबर से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कोल्हान प्रमंडल के जिलों को छोड़कर राज्य भर में 28 दिसंबर को बादल छाने और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 29 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जानकारी देते मौसम केंद्र रांची के निदेशक (ETV BHARAT)

मौसम केंद्र, रांची के निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी जानकारी दी है. मौसम विभाग ने किसानों से खेतों में तैयार फसल को सुरक्षित घर ले आने, खेतों में लगी सब्जियों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं करने और फिलहाल सिंचाई नहीं करने की सलाह दी है. मौसम केंद्र रांची ने 29 और 30 दिसंबर की सुबह घने कोहरे और धुंध का येलो अलर्ट भी जारी किया है.

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक यानी उच्चतम तापमान 29.8 ℃ चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 10.8℃ धनबाद में रिकॉर्ड हुआ है.

अगले चार दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • 28 दिसंबर 2024 - इस दिन सुबह से ही राज्य के पश्चिमी उत्तरी जिलों में बादल दिखने शुरू हो जाएंगे. जिसका असर संथाल के जिलों में भी दिख सकता है. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना है.
  • 29 दिसंबर 2024 - 29 दिसंबर की सुबह में भी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छाने और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.
  • 30 दिसंबर 2024 - इस दिन आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में 03 से 04℃ तक की गिरावट संभावना है. जिससे सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ हो सकती है.
  • 31 दिसंबर 2024 - राज्य में आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान सुबह कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है.

जिलों का अधिकतम-न्यूनतम तापमान

रांची - अधिकतम - 26.1℃, न्यूनतम - 12.6℃

जमशेदपुर - अधिकतम - 28.1℃, न्यूनतम - 13.6℃

डाल्टनगंज - अधिकतम - 29℃, न्यूनतम - 13.4 ℃

बोकारो - अधिकतम - 26.5℃, न्यूनतम - 12.6℃

देवघर - अधिकतम - 27.2℃, न्यूनतम - 11.4 ℃

ये भी पढ़ें:साल के अंत में ठंड के साथ बरसेंगे बादल भी, जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

ये भी पढ़ें:झारखंड के चार जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानिए किस दिन होगी बारिश

ABOUT THE AUTHOR

...view details