हरियाणा

haryana

By ETV Bharat Haryana Team

Published : 4 hours ago

ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, 28 राज्यों के 650 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा - hockey competition in chandigarh

Hockey Competition in Chandigarh: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया.

Hockey Competition in Chandigarh
चंडीगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन (Photo- ETV Bharat)

चंडीगढ़:सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पहली बार 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित देश के राष्ट्रीय खेल की मेजबानी कर रहे चंडीगढ़ और हॉकी प्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है. यह प्रतियोगिता 23 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी. इसका आधिकारिक उद्घाटन पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में किया. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 28 राज्य टीमों के करीब 650-700 खिलाड़ियों समेत अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

खिलाड़ियों का स्मृति चिन्ह व उपहार से सम्मान- इस प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच के 'मैन ऑफ द मैच' और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (गोलकीपर, डिफेंडर, मिड-फील्डर और फॉरवर्ड) को उपहारों के साथ सम्मानित किया जाएगा. जबकि विजेता, उप-विजेता और तीसरे स्थान की टीम को भी स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए जाएंगे. हॉकी चंडीगढ़ द्वारा सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग, लॉजिंग, परिवहन सुविधा और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा.

उद्घटान समारोह में फ्लैग मार्च करते खिलाड़ी. (Photo- ETV Bharat)

मन में रखो हॉकी का सपना, स्वच्छ बनाना है शहर अपना- हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने चंडीगढ़ प्रशासन और खेल विभाग से इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की सफलता के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग की अपील की है. उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम के भी आभार जताया, जिसने स्वच्छता अभियान के नारे "मन में रखो हॉकी का सपना, स्वच्छ बनाना है शहर अपना" के साथ हाथ मिलाया है.

चंडीगढ़ ने किया वेलकम- हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने उम्मीद जताई है कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल सभी हॉकी टीमों और अधिकारियों के लिए चंडीगढ़ की यात्रा यादगार बनेगी. उन्होंने कहा कि वो सभी हॉकी टीमों, खिलाड़ियों और अधिकारियों का सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में स्वागत करते हैं.

ये भी पढे़ं- भारतीय हॉकी टीम अक्टूबर में करेगी जर्मनी की मेजबानी, जानिए पूरा शेड्यूल

ये भी पढे़ं- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट

ये भी पढ़ें- हरियाणा के मिनी ब्राजील में सुविधाओं का टोटा, प्रैक्टिस के लिए कम पड़ जाती हैं फुटबॉल, डाइट और ग्राउंड सही करने की मांग

ABOUT THE AUTHOR

...view details