जमशेदपुरः देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं जाने माने अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जमशेदपुर में कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि डॉ मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया था.
मनमोहन सिंह ने सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाऐंगे. उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था. अजय कुमार ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में आम लोगों के लिए फुड सिक्योरिटी बिल, राइट टू एजुकेशन, सूचना का अधिकार जैसे कानून बनाए गए.