झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जयराम महतो ने विधायक रणधीर सिंह को क्या दी चुनौती, मौजूदा मंत्री को क्यों कहा गुटखाबाज? - Jairam Mahto

देवघर में जयराम महतो ने सारठ विधायक रणधीर सिंह को चुनौती दी है. साथ ही राज्य सरकार के एक मंत्री को गुटखाबाज भी कहा.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 5 hours ago

Jairam Mahto
जयराम महतो, रणधीर सिंह और हफीजुल हसन (Jairam Mahto)

देवघर: झारखंड में चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द से जल्द हो सकता है. इसको देखते हुए झारखंड में मौजूद राजनीतिक दलों के नेता लगातार राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर एक दूसरे पर तीखी टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं. रविवार की देर शाम जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो देवघर के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने मंच से सारठ के वर्तमान विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह को खुली चुनौती दे डाली.

रणधीर सिंह को दी चुनौती

जरमुंडी के सारवां प्रखंड में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रणधीर सिंह इन दिनों जनता के बीच साड़ी बांट रहे हैं. जयराम महतो ने जनता की मांग पर विधायक रणधीर सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह मुझसे आमने-सामने की लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो गोड्डा के महगामा, पौड़याहाट और गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़ें, उन्हें उनकी हैसियत पता चल जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने उन्हें लोकसभा चुनाव में धनबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया.

लोगों को संबोधित करते जयराम महतो (Jairam Mahto)

जयराम महतो ने रणधीर सिंह को अपने बगल के विधानसभा सीट जरमुंडी से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी. उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे दूसरे अनुमंडल से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन रणधीर सिंह को अपने अनुमंडल से ही चुनाव लड़ना है, सिर्फ विधानसभा क्षेत्र अलग होंगे.

मंत्री को कहा गुटखाबाज

जयराम महतो ने न सिर्फ पूर्व मंत्री रणधीर सिंह पर बल्कि मौजूदा मंत्री हफीजुल हसन पर भी टिप्पणी करने का मौका नहीं गंवाया. उन्होंने मौजूदा मंत्री सह विधायक हफीजुल हसन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे पिछले पांच साल से राज्य में खेल एवं युवा मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में एक भी मैदान या खेल परिसर नहीं बनवाया. उन्होंने मंत्री हफीजुल हसन को गुटखाबाज कहकर संबोधित किया. जयराम महतो ने कहा कि मंत्री किसी भी कार्यक्रम या सार्वजनिक जगहों पर गुटखा खाकर लोगों को संबोधित करते हैं, जो कहीं न कहीं झारखंड के नेताओं की छवि को धूमिल करता है.

यह भी पढ़ें:

जयराम महतो ने जरमुंडी विधानसभा की जनता से मांगा वोट, कहा- उनकी सरकार आई तो झारखंडियों को मिलेगा पूरा हक - Jharkhand Assembly Election

आदिवासी कहने का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन का परिवार नहीं है- जयराम महतो - Jairam Mahto

जयराम महतो ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, डुमरी से खुद लड़ेंगे चुनाव - Jairam Mahto

ABOUT THE AUTHOR

...view details