मध्य प्रदेश

madhya pradesh

रतलाम से कानपुर-आगरा हो या अहमदाबाद-पुणे, हर तरफ के लिए मिलेगी ट्रेन, 14 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े - Summer special trains extend

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Jul 30, 2024, 11:36 AM IST

मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं. रतलाम से अहमदाबाद, कानपुर,आगरा, पुणे की ओर आने व जाने वाली ट्रेनों की सुविधा 31 अगस्त तक मिलती रहेगी.

Summer special trains extend
ग्रीष्मकालीन स्पेशल 14 ट्रेनें 31 अगस्त तक चलती रहेंगी (ETV BHARAT)

रतलाम।रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की मिली सौगात को मानसून में भी जारी रखा जाएगा. ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही 14 ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे को पुन: विस्‍तारित किया गया है.

आरक्षण के लिए बुकिंग 31 जुलाई से होगी

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 01920, 01906, 04166, 04168, 02200 एवं 04126 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 31 जुलाई 2024 से सभी पीआरएस एवं आईआरसीसीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव,कोच कंपोजिशन सहित अन्‍य जानकारियों के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं.

ALSO READ:

वंदे भारत एक्सप्रेस में बेटिकट करना है सफर, फॉलो करें ये प्रोसीजर, मंगलमय होगी यात्रा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आ रही इन 10 रूट्स पर, मध्य प्रदेश में किक स्टार्ट, फाइनल लिस्ट में देखें अपने रूट की रेल

इन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्‍तारित

  • आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट-अहमदाबाद त्रि-साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 01 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चलेगी
  • अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 01920 अहमदाबाद-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 02 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 तक चलेगी
  • कानपुर सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 01905 कानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 05 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2024 तक चलेगी
  • अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 01906 अहमदाबाद-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्‍ट स्पेशल06 अगस्त 2024 से 27 अगस्त 2024 तक चलेगी
  • आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04165 आगरा कैंट-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 07 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 तक
  • अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 04166 अहमदाबाद - आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 8 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक
  • आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04167 आगरा कैंट - अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 04 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक
  • आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04168 अहमदाबाद - आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 05 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2024 तक चलेगी
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक
  • बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस - वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 03 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक
  • वीरांगनालक्ष्मीबाई झाँसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 07 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 तक चलेगी
  • पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 01921 पुणे - वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 8 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक चलेगी
  • सूबेदारगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज - बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 5 अगस्त 2024 से 26 अगस्त2024 तक चलेगी
  • बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस - सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 06 अगस्त 2024 से 27अगस्त 2024 तक चलेगी

ABOUT THE AUTHOR

...view details