हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

हिमाचल में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे चुनाव प्रचार का मोर्चा, लिस्ट जारी - Congress Star Campaigners List - CONGRESS STAR CAMPAIGNERS LIST

Himachal Congress Star Campaigners List: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के चलते कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को लिस्ट जारी की है. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 40 नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे.

Himachal Congress Star Campaigners List
हिमाचल कांग्रेस के स्टार प्रचारक (File)

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 15, 2024, 7:37 AM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होते ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 40 नेता चार लोकसभा और विधानसभा की छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे. कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश के 21 नेताओं को भी शामिल किया गया है. हिमाचल में आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा सहित विधानसभा की छह सीटों के लिए चुनाव होना है. जिसके नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 मई को समाप्त हो गई है. वहीं 17 मई को नाम वापस लेने का आखिरी दिन है. ऐसे में स्टार प्रचारकों के आने से अब प्रदेश में चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा.

ये नेता देंगे चुनाव प्रचार को हवा

हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए जारी की गई सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से प्रत्याशी आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, सचिन पायलट शामिल हैं.

कांग्रेस के स्टार प्रचारक

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक आशा कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक आरएस बाली, युवा एवं खेल विभाग मंत्री यादवेंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, कैप्टन प्रवीण दावर, राजेश लिलोठिया, मेजर जनरल रिटायर्ड डीवीएस राणा, अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी शामिल हैं.

ये भी पढे़ं:हिमाचल में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता करेंगे चुनावी प्रचार

ये भी पढ़ें: किसके आंगन में खिलेंगे बीजेपी के फूल ? 2022 में बागियों ने बिगाड़ा था खेल, क्या कांग्रेस से होगा भाजपा के बागियों का मेल ?

ये भी पढ़ें: कंगना-विक्रमादित्य सिंह दोनों करोड़पति, जानें कौन है ज्यादा अमीर

ये भी पढ़ें: हिमाचल में क्या कांग्रेस रोक पाएगी भाजपा का विजय रथ ? 2019 में 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हारी थी सभी सीटें

ये भी पढ़ें: 'क्वीन' से कम नहीं कंगना रनौत, सोने-चांदी और हीरे के गहने, BMW-मर्सिडीज कार, ₹91.50 करोड़ की संपत्ति

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति को लेकर विवादित पोस्ट का मामला, छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

ABOUT THE AUTHOR

...view details