झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का साया! मौसम केंद्र रांची ने इन 10 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट - JHARKHAND WEATHER

मौसम केंद्र रांची की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है. जिसमें आने वाले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान बताया गया है.

Jharkhand Weather
मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी मौसम का ग्राफ. (फोटो-ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 23, 2025, 4:01 AM IST

रांचीः पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा है. 22 जनवरी को राज्य में सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान गुमला में रिकॉर्ड हुआ है. वहीं राज्य का उच्चतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस पश्चिम सिंहभूम में रिकॉर्ड किया गया है. गुमला के बाद राज्य का सबसे कम यानी दूसरा न्यूनतम तापमान खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, चतरा का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, धनबाद का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. वहीं रांची से सटे रामगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.

एक नजर राज्य के प्रमुख जिलों के तापमान पर

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 28.8℃ 8.5℃
पूर्वी सिंहभूम 30.9℃ 11.7℃
पलामू 30.7℃ 11.0℃
बोकारो 29.2℃ 10.8℃
देवघर 28.3℃ 14.4℃
धनबाद 26.9℃ 9.0℃
गढ़वा 28.6℃ 10.1℃
हजारीबाग 27.5℃ 11.3℃
जामताड़ा 28.1℃ 12.7℃
खूंटी 30.1℃ 7.5℃
लातेहार 24.1℃ 14.0℃
लोहरदगा 28.6℃ 10.1℃
पाकुड़ 25.3℃ 11.9℃
रामगढ़ 29.2℃ 9.8℃
सिमडेगा 31.0℃ 8.6℃
सरायकेला जारी नहीं 11.8℃
चतरा 26.6℃ 8.5℃
गुमला 27.6 ℃ 6.3℃
प. सिंहभूम 32.1℃ 10.4℃
जानकारी देते मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद. (वीडियो-ईटीवी भारत)


इन 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार ज्यादातर जिलों में अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है. मौसम केंद्र ने 23 जनवरी की सुबह राज्य के पूर्वी जिलों गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका,जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क यानी ड्राई रहा है. मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिनों न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है .

अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

23-24 जनवरी 2025 की सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और धुंध से होगी. तत्पश्चात राज्य के उत्तरी-मध्य भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं. जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. वहीं 25-26 जनवरी को झारखंड में सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध से होगी. हालांकि सुबह के बाद आसमान साफ हो जाएगा. रांची और आसपास का तापमान 23 जनवरी को 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड में मौसम बदलने लगा करवट, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे होगी बढ़ोतरी - JHARKHAND WEATHER

झारखंड के मौसम में दिख रहा बदलाव, लोगों को जल्द मिल सकती है ठंड से राहत - JHARKHAND WEATHER

झारखंडवासियों को अगले चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के साथ छाए रहेंगे बादल - JHARKHAND WEATHER

ABOUT THE AUTHOR

...view details