ETV Bharat / state

आज राज्य के 14 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना, येलो अलर्ट जारी - JHARKHAND WEATHER

मौसम केंद्र ने राज्य के 14 जिलों के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. यहां तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

yellow-alert-for-thunderstorm-and-strong-wind-in-many-districts-of-jharkhand
झारखंड का मौसम (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 23, 2025, 7:40 AM IST

रांची: झारखंड में 22 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी दर्ज की गई. 22 फरवरी को राज्य का अधिकतम तापमान पलामू और सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ. यहां पारा 33.6℃ तक पहुंच गया.

राज्य के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया. यहां पारा 13℃ तक गिरा. मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम अपडेट में 23 फरवरी को राज्य के 24 में से 14 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

Yellow alert for thunderstorm and strong wind in many districts of jharkhand today
मौसम केंद्र द्वारा जारी तस्वीर (ETV BHARAT)

मौसम केंद्र के अनुसार 23 फरवरी को मुख्यतः राज्य के पूर्वी भाग वाले जिलों में गर्जन और वज्रपात की संभावना अधिक है. वहीं, जिन 14 जिलों के लिए खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के जिले शामिल हैं.

पिछले 24 घंटों में लोहरदगा और जगन्नाथपुर में 0.5mm बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम केंद्र की ओर से बताया गया कि 23 फरवरी को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान रांची के तापमान 15 से 27℃ के बीच रहने की संभावना है.

किस जिले में कितना रहा अधिकतम तापमान (℃ में)

  • रांची - 29.4
  • पूर्वी सिंहभूम - 31.6
  • पलामू - 33.6
  • बोकारो - 30.1
  • प.सिंहभूम - 33.4
  • चतरा - 30.4
  • देवघर - 33.1
  • धनबाद - 27.1
  • गढ़वा - 32.5
  • गोड्डा - 33.1
  • जामताड़ा- 28.8
  • खूंटी - 29.7
  • लातेहार - 25.2
  • लोहरदगा - 29.2
  • पाकुड़ - 30.8
  • सिमडेगा - 31.1

ये भी पढ़ें: झारखंड में फिर आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि! 21 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट

झारखंड में तेजी से बदल रहा है मौसम, वज्रपात का अलर्ट, रांची में 20 जनवरी को बारिश के आसार, बरतें सावधानी

झारखंड में इस बार आम की होगी बंपर पैदावार, मौसम की वजह से लीची को नुकसान: डॉ संयत मिश्रा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.