उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामा, न्याय यात्रा में शामिल हुए बसपा सांसद - उपेंद्र सिंह भाजपा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 25, 2024, 3:00 PM IST

Updated : Feb 25, 2024, 9:34 PM IST

आगरा :लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी छोड़ने के पीछे उपेंद्र ने जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है. कहा कि इसी से आहत होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा दे दिया. उपेद्र ने भाजपा का दामन थामा है.

कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में संजीवनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा बनेगी या नहीं, ये तो लोकसभा चुनाव के परिणाम बताएंगे. मगर, सात साल बाद कांग्रेस और सपा के युवराज एक साथ आए. जिससे कई राजनैतिक पहलू निकाले जा रहे हैं. आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस को यूपी में मजबूत सहयोगी सपा के रूप में मिल गई. इसके साथ ही आगरा में कांगेस को बसपा में सेंधमारी करने में सफलता मिली. क्योंकि न्याय यात्रा के मंच पर जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पहुंचे.हालांकि कांग्रेस को झटका भी लगा है. आगरा में यात्रा पहुंचने से पहले ही पार्टी में अनदेखी से परेशान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.

सांसद श्याम सिंह यादव भी मंप पर पहुंचे

बसपा नेता श्याम सिंह यादव 2019 में सपा बसपा गठबंधन में जौनपुर के सांसद चुने गए थे. जौनपुर के बसपा सांसद श्याम सिंह यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आगरा में शामिल हुए. उन्होंने राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के साथ मंच साझा किया. श्यामसिंह यादव भी अखिलेश यादव और राहुल गांधी के रोड शो में शामिल हुए. श्याम सिंह के शामिल होने से नए समीकरण बन रहे हैं. क्योंकि बसपा के सांसद रितेश पांडेय भाजपा में शामिल हो चुके हैं. गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने टिकट दिया है तो वहीं लालगंज की सांसद संगीता आजाद के भी भाजपा में जाने की अटकलें हैं.

इस्तीफे में उपेंद्र सिंह ने यूं घेरा

आगरा में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचने से ठीक पहले पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय में सदस्यता ली. पूर्व उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस में विगत कुछ वर्षाें से आपसी संवादहीनता, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और कुशल नेतृत्व के अभाव से आहत होकर पार्टी प्राथमिक सदस्यता से दिया है.

दो बार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे

बता दें कि, उपेंद्र सिंह सन 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडे. दोनों बार चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे. वे पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं. कांग्रेस में उन्हें राज बब्बर व पीएल पूनिया का करीबी माना जाता है.

यह भी पढ़ें : भारत जोड़ो न्याय यात्रा; आगरा में राहुल और अखिलेश आए साथ, बोले-नफरत मिटाने निकले हैं, 80 हराओ, बीजेपी भगाओ

Last Updated : Feb 25, 2024, 9:34 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details