हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

हरियाणा में दशहरे की धूम, चंडीगढ़-पंचकूला समेत कई जगहों पर रावण दहन

Ravana Dahan in Haryana : हरियाणा के शहरों में भी दशहरे की धूम देखी गई. शहर-शहर रावण दहन किया गया.

By ETV Bharat Haryana Team

Published : 4 hours ago

Updated : 4 hours ago

Dusshera Festival 2024 Ravana effigy burnt in Haryana Cities Panchkula Chandigarh Hisar Jind Vijayadashami 2024
हरियाणा में दशहरे पर रावण दहन (Etv Bharat)

चंडीगढ़ : देश भर में आज दशहरे की धूम देखी गई. हरियाणा में भी दशहरे के मौके पर जगह-जगह रावण दहन किया गया. हरियाणा के अलग-अलग जिलों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया.

पंचकूला में रावण दहन :हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लाडवा पहुंचे और भगवान राम, लक्ष्मण, सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक किया. इसके बाद वे दशहरे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंचकूला पहुंचे. यहां पर शालीमार ग्राउंड में राज्य के सबसे ऊंचे 155 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया.

चंडीगढ़ में रावण दहन :वहीं चंडीगढ़ में भी विजय दशमी के मौके पर रावण दहन किया गया. बुराई पर अच्छाई की जीत को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे.

हिसार में रावण दहन :वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने हिसार में रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता मां का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक भी किया

हरियाणा में दशहरे की धूम (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें :दशहरे पर अपने दोस्तों-परिजनों को भेजें ये बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल

ये भी पढ़ें :हरियाणा की नई सरकार में कौन बनेगा कैबिनेट मंत्री, क्या कहते हैं जातीय समीकरण?

ये भी पढ़ें :फूट-फूटकर रोए कुलदीप बिश्नोई, 57 साल बाद किला ढहने से रोक ना पाए आंसू, भव्य बिश्नोई-परी बिश्नोई ने पिता को संभाला

Last Updated : 4 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details